लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को एक्स पर एक विस्तृत और भावनात्मक पोस्ट जारी करते हुए राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ही नहीं, बल्कि कुछ मीडिया संस्थानों पर भी सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए इन मीडिया हाउसों द्वारा यादव परिवार और विपक्ष पर किए जाने वाले “परिवारवाद” के हमलों में रामायण और महाभारत जैसे पौराणिक ग्रंथों की मूल भावना तक को तोड़ा-मरोड़ा जा रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि रामायण और महाभारत स्वयं परिवारों की कथाएं हैं, जिनकी आत्मा रिश्तों, संघर्षों, कर्तव्य और मूल्य प्रणालियों से बनी है। ऐसे में ‘परिवारवाद’ का आरोप लगाकर इन पवित्र महाकाव्यों का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने लिखा कि राजनीतिक निष्ठा में डूबे कुछ चैनल और अखबार एक “अपरिवारवादी एजेंडा” चला रहे हैं, जबकि भारतीय समाज की पहली और सबसे मजबूत इकाई परिवार ही है।
अखिलेश के बयान को हाल ही में विपक्ष और विशेष रूप से यादव समुदाय पर राजनीतिक हमलों के जवाब के रूप में देखा जा रहा है, जहां परिवारवाद को मुद्दा बनाकर उन्हें घेरा जा रहा है।
साभार सहित
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026