चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की समय सीमा बढ़ाते हुए नई तिथियाँ जारी कर दी हैं। देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रही इस प्रक्रिया को अब 11 दिसंबर 2025 तक अपडेट किया जा सकेगा। इसके साथ ही ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी करने की तारीख भी एक सप्ताह आगे बढ़ा दी गई है। अब मसौदा मतदाता सूची 16 दिसंबर 2025 को प्रकाशित होगी। पहले यह 9 दिसंबर को जारी की जानी थी।
यह निर्णय ऐसे समय में सामने आया है, जब कई जिलों से बीएलओ पर बढ़ते काम के दबाव की शिकायतें मिल रही थीं। विभिन्न राज्यों में काम के बोझ के चलते अब तक 30 से अधिक बीएलओ की मौत या आत्महत्या के मामले सामने आ चुके हैं।
12 राज्यों में 28 अक्टूबर से चल रहा SIR
बिहार के बाद पूरे देश में 12 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन 28 अक्टूबर से जारी है। इस प्रक्रिया के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं, वोटर लिस्ट की गलतियों को सुधारा जा रहा है, और पुराने रिकॉर्ड को अपडेट किया जा रहा है।
इन राज्यों में SIR हो रहा है:
अंडमान निकोबार
छत्तीसगढ़
गोवा
गुजरात
केरल
लक्षद्वीप
मध्य प्रदेश
पुडुचेरी
राजस्थान
तमिलनाडु
उत्तर प्रदेश
पश्चिम बंगाल
क्या बदली तारीखें?
ड्राफ्ट रोल पब्लिकेशन: 9 दिसंबर 2025 → अब 16 दिसंबर 2025
दावे और आपत्तियां: 9 दिसंबर–8 जनवरी → अब 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026
अंतिम मतदाता सूची: 7 फरवरी 2026 → अब 14 फरवरी 2026
SIR का नया शेड्यूल
1. एन्यूमरेशन/घर–घर सत्यापन
11 दिसंबर 2025 तक
2. मतदान केंद्रों का पुनर्गठन
11 दिसंबर 2025 तक
3. कंट्रोल टेबल अपडेट व ड्राफ्ट रोल तैयार
12 से 15 दिसंबर 2025
4. ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल प्रकाशन
16 दिसंबर 2025
5. दावे और आपत्तियाँ दाखिल करने की अवधि
16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026
6. नोटिस फेज व सुनवाई
16 दिसंबर 2025 से 7 फरवरी 2026
(दावे–आपत्तियों के निपटारे के साथ समानांतर)
चुनाव आयोग की यह अवधि बढ़ोतरी राज्य स्तरीय अधिकारियों और बीएलओ के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है, जिससे अब मतदाता सूची अपडेट करने का काम अधिक सुव्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा सकेगा।
- लखनऊ में हिंदु युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या, दुबग्गा में नहर के पास मिला शव - August 30, 2026
- Agra News: राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी और शिक्षिका का दर्द; पति पर होटल में बुलाकर चाकू से वार करने और जलती सिगरेट से दागने का गंभीर आरोप - August 30, 2026
- आगरा में लायंस क्लब आकाश का भव्य सावन महोत्सव: राधा-कृष्ण को झूला झुलाकर और पूर्व अध्यक्षों के सम्मान के साथ मनाया गया हरियाली तीज उत्सव - August 30, 2026