लखनऊ। भारत पाकिस्तान जंग में ऑपरेशन सिंदूर के तहत अब उत्तर प्रदेश सरकार का सिंदूर को लेकर नजरिया कुछ इस तरह से सामने आया है। अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सामूहिक विवाह योजना में कन्याओं को अपनी ओर से एक बहुत ही खास चीज का उपहार कन्याओं को देंगे। सरकार की सामूहिक विवाह योजना में अब कन्याओं को सिंदूरदान (सिंधौरा) भी उपहार स्वरूप दिया जाएगा।
आपको बताते चलें कि वह खास चीज है। सिंदूर जो हर दुल्हन का सब से बड़ा गहना है। यह सिंदूर रूपी गहना अब कन्याओं को योगी सरकार अपनी ओर से देगी। इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। वहीं अब कन्याओं की शादी के लिये लडकी वालों की आय सीमा भी बढ़ाकर दो लाख से तीन लाख कर दी गई है वहीं अब तक जोड़ों को 51 हजार मिलता था जो अब बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया है।
इसके लिए कुछ निर्देश भी जारी किये गये हैं जिसमें से कन्यापक्ष यानी के कन्या के अभिभावक का उत्तर प्रदेश का निवासी होना जरूरी है। इसके अलावा कन्या की आयु, स्कूल के दस्तावेज बर्थ प्रमाण पत्र, मतदान पहचान पत्र, आधार कार्ड आदि का होना जरूरी है। वहीं समूहिक विवाह योजना के तहत विधवा या निराश्रित महिला की कन्या, दिव्यांग की बेटी या फिर दिव्यांग कन्या को सरकार प्राथमिकता देगी।
-साभार सहित
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026