गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मंगलवार रात युवक ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले उसने एक वीडियो बनाई और सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें उसने प्रेमिका और उसके दो बॉयफ्रेंड पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर आगे की जांच कर रही है। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा कि, निवेदन यह है कि लड़कियां बहुत बचा ली अब सब अपने बेटों को संभाल लो।
बताया जा रहा है कि, लोनी के बंथला इलाके में रहने वाले 28 वर्षीय पवन कुमार परिवार के साथ रहता था। पवन ढलाई का काम करता था। मंगलवार देर रात उसने सुसाइड कर लिया। वहीं, घटना से पहले बनाई गई उसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायलर हो गयी। मृतक ने प्रेमिका और उसके दो साथियों पर उसने ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि, मृतक पवन ने तीन पन्नों की सुसाइड नोट लिखी थी। पवन के परिजनों ने बताया कि युवती और उसके दो साथी सभी दिल्ली के रहने वाले हैं। आरोपियों ने पवन से नगदी और कुछ जेवरात भी ले लिए हैं।
वहीं, पवन के पास से बरामद सुसाइड नोट में लिखा गया है कि, बस मैं क्या ही कहूं। मैं अपने अंगूठे का निशान पेपर पर लगा रहा हूं। निवेदन यह है कि लड़कियां बहुत बचा ली अब सब अपने बेटों को संभाल लो। मैं उस लड़की को बहुत प्यार करता था। लेकिन अब उसका दूसरा बॉय फ्रेंड मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। उसको सजा मिलनी चाहि। मुझे इंसाफ दिला देना साहब। सब लोगों के कहने पर मुझे ब्लैकमेल कर रही है।
-साभार सहित
- यूपीआई पर प्रस्तावित MDR शुल्क के विरोध में आगरा के व्यापारी, जिलामुख्यालय में डीएम को सौंपा ज्ञापन - October 10, 2026
- जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन: CJP प्रमुख अभिजीत दीपके एयरपोर्ट पर हिरासत में, सौरव दास और आशुतोष रंका भी डिटेन - October 10, 2026
- आगरा में सनसनीखेज वारदात: सदर थाना क्षेत्र में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव - October 10, 2026