उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घने कोहरे के साथ झमाझम बारिश ने लोगो को कंपा दिया। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। शहीद पथ, आशियाना, राजाजीपुरम, हजरतगंज, गोमतीनगर सहित कई इलाकों में बारिश की फुहार देखने को मिली। सुबह तड़के ही कंपा देने वाली ठंडी की वजह से लोगो को रजाई में दुबके रहने पर मजबूर कर दिया। तो वहीं बारिश की फुहार ने पारे को और गिरा दिया है।
3 दिसंबर से 7 दिसंबर तक अलग- अलग जगहों पर बारिश के आसार
सुबह कहीं कोहरा तो कहीं बादल छाए थे। ठंड और शीतलहर में लोग घरों में दुबके हैं। वहीं राजधानी में बादल गरज गरज कर हुई बारिश ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 3 दिसंबर से 7 दिसंबर तक अलग- अलग जगहों पर बारिश होने के आसार है।
बुधवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में एक दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। इसके साथ ही इस अवधि में कुछ जगहों पर घना कोहरा और कड़ाके की ठंड पड़ने की भी उम्मीद जताई गई है। बारिश के कारण लोगों को ठंड में बढ़ोत्तरी का असर दिख सकता है। हालांकि, आसमान में बादलों के आने से कोहरे जैसी स्थिति से राहत मिलने की उम्मीद है।
-एजेंसी
- सावधान: एसएमएस, फोन कॉल और व्हाट्सएप के जरिए APK फाइल भेजकर बैंक खातों पर हाथ साफ कर रहे साइबर शातिर, पुलिस और ग्रीन गैस कंपनी ने शुरू किया जागरूकता अभियान - September 25, 2026
- ‘मुँह नुचुआ’ तो सुना था अब ‘चुनाव मुचुआ’ आ गये…’ सपा प्रमुख अखिलेश ने ज्ञानेश कुमार का नाम लिए बिना की इस्तीफे की मांग - September 25, 2026
- ’वोट चोरी से चुने जा रहे हैं सांसद और विधायक’: राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त पद से दें इस्तीफा - September 25, 2026