आगरा। सिक्ख यूथ वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के तत्वाधान मे दिनाक 8 अप्रैल को कीर्तन दरबार रात्रि 7.30 से रात्रि 9.30(गुरुद्वारा मधु नगर) तक एवम राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर सेमिनार 9 अप्रैल को सुबह 9 से 11(गुरुद्वारा गुरु का ताल) बजे तक आयोजित किया जाएगा।
यह कहना है गुरुद्वारा गुरु के ताल पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस मे अध्यक्ष परमजीत सिंह मक्कड़ का। गुरुद्वारा गुरु के ताल के ग्रंथी हरबंस सिंह ने बताया की अकाल एकेडमी विश्व की एक उच्च स्तरीय शैक्षिक संस्था है।
संस्था के सचिव अरविंद चावला ने बताया की सेमिनार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे मे चर्चा की जायेगी। जिसमे विशेष रूप से दिल्ली से श्रीमती विनीता खेर शिक्षा सलाहकार, श्री सूर्य बहादुर मुख्य वक्ता शिक्षा नीति,उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ,उच्च शिक्षा के उपाध्यक्ष श्री मुकुल चतुर्वेदी एवम अनुराग शर्मा, डा वात्सल्य उपाध्याय अपने विचार व्यक्त करेंगे।
प्रेस वार्ता में श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान कंवल दीप सिंह, वीर महेंद्र पाल सिंह, उपेंद्र लबली, समन्वयक बंटी ग्रोवर, मधु नगर गुरुद्वारा के प्रधान अर्जिंदर सिंह, बलविंदर सिंह सूरी, अमनप्रीत सिंह सोबती, रचित डग, तेजेंद्र सिंह, तरनजीत पुरी, गुरप्रीत, त्रिलोचन, रूबल राजू, परमीत छाबड़ा, हरप्रीत नंदा, नरेंद्र सिंह लालिया, जय मल सिंह, महंत हरपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
- दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाशवाणी भवन पर धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता और सांसद हिरासत में, किंग्सवे कैंप ले जाए गए सभी दिग्गज - October 6, 2026
- भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख बने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित: 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार, चार दशकों का है शानदार सैन्य करियर - October 6, 2026
- निर्वाचन आयोग की ओर मार्च कर रहे सांसद, राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन पर बैठे धरने पर, बोले- ‘हमें मिलने तक यहीं बैठना होगा’ - October 6, 2026