Aligarh, Uttar Pradesh, India. हिन्दू इंटर कॉलेज अलीगढ़ में यूपी बोर्ड आगरा क्षेत्रीय कार्यालय स्थापना संघर्ष समिति की एक परिचर्चा बैठक कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें यूपी बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय आगरा संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष/संयोजक डॉ. देवी सिंह नरबार कहा कि आगरा में बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना हेतु पिछले 21 वर्षों से निरंतर संघर्ष चल रहा है।
उन्होंने कहा कि आगरा में बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना हेतु 5 मार्च 1999,11 जून 2001 तथा 28 अगस्त 1917 को प्रस्ताव शासन को भेजे गए। आगरा में बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, एटा,कासगंज, फर्रुखाबाद, औरैया, कन्नौज, इटावा, झांसी, जालौन, ललितपुर आदि 15 जनपदों को सम्मिलित करने का प्रस्ताव है। बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, आगरा के परिसर में स्थित पुराने बीटीसी छात्रावास के 30 कक्षों को चिन्हित किया गया है। डॉ.नरवार ने बताया कि जनप्रतिनिधियों, विधायकों, सांसदों, मंत्रियों आदि के माध्यम से दर्जनों ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किए जा चुके हैं। एत्मादपुर के विधायक राम प्रताप सिंह चौहान द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रश्न उठाया जा चुका है।
इस अवसर पर परिचर्चा की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि आगरा में यूपी बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित होने से सर्वाधिक लाभ छात्र समुदाय का होगा। जिन छात्रों, अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों को छोटे-छोटे कामों के लिए मेरठ भागना पड़ता है उन्हें इससे निजात मिलेगी। आगरा में बोर्ड का कार्यालय स्थापित होने से क्षेत्र का विकास तो होगा ही, जन सामान्य को भी लाभ होगा। एतदर्थ एक व्यापक जन आंदोलन की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित ज्ञापन दिए जाने चाहिए तभी शासन की दृष्टि में यह प्रकरण आएगा।
डॉ शर्मा ने डॉ. नरवार द्वारा किए जा रहे संघर्षात्मक प्रयासों की सराहना की। परिचर्चा का सफल एवं कुशल संचालन मथुरा से पधारे कार्यकारी अध्यक्ष डॉ देव प्रकाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ कौशलेंद्र यादव, डॉ विपिन वार्ष्णेय, डॉ. विजय प्रकाश दीक्षित, पवन शर्मा, दिनेश चंद्र मिश्र आदि ने भी अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय आगरा में स्थापित होने की प्रबल संभावना है एवं समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर संतोष पाठक, जसवीर सिंह यादव, सत्यवीर सिंह रावत, सुनील कुमार, आशीष कुमार, हेमलता सिंह, प्रेम किशोर भारद्वाज, अर्जुन देव, सुकेश कुमार, शिवम् शर्मा एवं रोहिताश शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026