Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने श्री वार्ष्णेय सभा आगरा (रजि.) ने जोरदार स्वागत किया। कुबेरपुर और भगवान टॉकीज पर स्वागत के बाद अक्रूर वाटिका सोंठ की मंडी पर स्वागत कार्यक्रम किया गया। इस दौरान मंत्री और महापौर नवीन जैन ने ऐसी घोषणा की कि हर कोई खुश हो गया।
अक्रूर चौक बनाने का आश्वासन
श्री वार्ष्णेय सभा ने राज्यमंत्री महेश गुप्ता एवं महापौर नवीन जैनका माला एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। इसके बाद समाज के सभी वार्ष्णेय बंधुओं की ओर से एक प्रत्यावेदन मंत्री को दिया गया। सभी मांगों पर मंत्री एवं माहौपर ने स्वीकृति प्रदान की। आश्वासन दिया कि स्मार्ट सिटी आगरा में अक्रूर चौक की स्थापनी की जाएगी। उन्होंने इस पर खुशी जताई कि लखनपुर (शास्त्रीपुरम, सिकंदरा) में अक्रूर मंदिर पहले से है। अक्रूर वाटिका के सामने नाला बनवाने की भी आश्वासन दिया गया।

योगी सरकार कर रही अच्छा काम
इस मौक पर मंत्री महेश गुप्ता ने कहा- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। अपराध कम हो गए है। इस कार्य में योगदान दें। स्वच्छता का ध्यान रखें। प्रशासन को सहयोग करें। समाज के लिए एकजुट होकर काम करें और आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने लिए काम चल रहा है। भारत की संस्कृति मुस्लिम देशों में भी जा रही है।

दाऊदयाल गुप्ता ने दी जानकारी
सभा के महामंत्री दाऊदयाल गुप्ता ने श्री वार्ष्णेय सभा के क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला और समाज के ट्र्स्ट के बारे अवगत करया। इस मौके पर संजीव वार्ष्णेय बंटी भाई अवागढ़ की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता विनोद कुमार गुप्ता ने की। संचालन महामंत्री दाऊ दयाल गुप्ता ने किया।

उल्लेखनीय उपस्थित
इस मौके पर सुरेंद्र वार्ष्णेय मंत्री, कुंजबिहारी गुप्ता, अनुराग किशोर वार्ष्णेय, सुनील वार्ष्णेय, आरबी गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, इंजीनियर विनय कुमार वार्ष्णेय, इंजीनियर नेमी चन्द्र गुप्ता, डॉ. अशोक वार्ष्णेय, डीसी वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, लक्ष्मण देव शास्त्री, डॉ. अशोक वार्ष्णेय टेंटी गांव वाले,अनिल कुमार वार्ष्णेय सादाबाद वाले, पार्षद मंजू वार्ष्णेय तथा समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026