श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा के सचिव कपिल शर्मा आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और हिंदू पक्ष की ओर से रामलला का केस लड़ने वाले वयोवृद्ध अधिवक्ता श्री केशव परासरन के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए इंडिगो की फ्लाइट से अयोध्या धाम रवाना हुए।
प्रोटोकोल के तहत निर्धारित समय पर अयोध्या पहुंच कर कपिल शर्मा 22 जनवरी को होने जा रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह और तथा राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम की हर विधि के साक्षी बनेंगे।
श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के प्रतिनिधि की हैसियत से अयोध्या पहुंचकर रामलला के भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम में कपिल शर्मा की मौजूदगी लाखों ब्रजवासियों की भी भावनात्मक उपस्थित का अहसास कराएगी। साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम से प्रार्थना करेगी कि शीघ्र ही वो अवसर प्रदान करें जिससे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भी ऐसा आयोजन हो।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि से अयोध्या धाम भेजे गये थे लड्डू
इससे पहले मकर संक्रांति 15 जनवरी को श्रीकृष्ण जन्मभूमि से प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए जन्मस्थान पर ही बने लड्डू भेजे गए थे।
-एजेंसी
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026
- 6 राज्यों के बदले राज्यपाल: चार नई नियुक्ति, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की कमान - October 12, 2026