तृणमूल कांग्रेस TMC के सांसद सौगत रॉय ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ एक भी अपराध को शर्मनाक बताया है। सौगत रॉय का यह बयान बंगाल के नदिया जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और मर्डर की घटना के संदर्भ में आया है। टीएमसी सांसद ने कहा कि बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध इसलिए शर्मनाक है क्योंकि यहां खुद एक महिला मुख्यमंत्री हैं।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सौगत रॉय ने कहा ‘महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर हर कोई बेहद चिंतित है और मुझे यकीन नहीं है कि यह मीडिया के कारण है। हमें इन मामलों में जीरो टॉलरेंस रखना होगा। अगर कोई घटना होती है तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जिस राज्य में मुख्यमंत्री के रूप में एक महिला है, उसके नेतृत्व में ऐसा एक भी अपराध हम सभी के लिए काफी शर्मनाक है। मुझे उम्मीद है कि पुलिस और प्रशासन इस बात का ध्यान रखेंगे।’
ममता के बयान की हो रही आलोचना
नदिया की घटना पर ममता बनर्जी के बयान की तीखी आलोचना भी हो रही है। दरअसल, घटना को लेकर ममता बनर्जी ने कहा ‘जो कहानी वे दिखा रहे हैं कि एक नाबालिग की मौत बलात्कार के कारण हुई है, क्या आप इसे बलात्कार कहेंगे? क्या वह गर्भवती थी या उसका प्रेम संबंध था? क्या उन्होंने पूछताछ की है? मैंने पुलिस से पूछा है। उन्होंने गिरफ्तारियां की हैं। मुझे बताया गया कि लड़की का लड़के के साथ अफेयर था।’
हम यहां लव जिहाद नहीं करते हैं
ममता बनर्जी ने कहा, ‘यह एक प्रेम प्रसंग था और इसकी पुष्टि हो गई क्योंकि परिवार को इसके बारे में पता था। अगर कोई कपल किसी रिश्ते में है, तो क्या मैं उसे रोक सकती हूं? यह यूपी नहीं है, हम यहां लव जिहाद नहीं करते हैं। यह उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता है। लेकिन अगर कोई गड़बड़ी होती है तो पुलिस दोषियों को गिरफ्तार कर लेगी। एक संदिग्ध को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।’
-एजेंसियां
- FlexAds Media Private Limited: Empowering Indian Youth in the Digital Age - March 21, 2024
- “Rahul Kumar Bholla: Capturing Elegance Through the Lens – A Glimpse into the Glamorous World of RB Snapper” - February 11, 2024
- BJP ने जारी की कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के नेताओं के भ्रष्टाचार की सूची - December 12, 2023