Agra, Uttar Pradesh, India. पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, उ. प्र. का प्रांतीय अधिवेशन व चुनाव 24 से 26 दिसंबर को सीतापुर में संपन्न हुआ। आगरा के शिक्षक नेता शैलेन्द्र नरवार ने प्रांतीय संयुक्त मंत्री के पद पर चुनाव लड़ा। शिक्षकों ने शैलेन्द्र नरवार को भारी मतों से प्रांतीय संयुक्त मंत्री के पद पर जीत दिलाई सत्य प्रकाश मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष, अरुणेंद्र कुमार वर्मा, प्रदेश महामंत्री तथा संजय कनौजिया प्रदेश कोषाध्यक्ष चुने गए। संगठन में प्रदेश प्रवक्ता रहे शैलेन्द्र नरवार शिक्षक नेता डॉ विजेंद्र सिंह नरवार के सुपुत्र हैं तथा शिक्षा के साथ साथ समाज व पर्यावरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं|
शैलेन्द्र नरवार के भारी बहुमत से विजयी होने पर आगरा के जिलाध्यक्ष दिनेश पाराशर, जिला महामंत्री सीपी सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम चाहर, जिला कोषाध्यक्ष अरुण सिकरवार, आगरा मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र चौहान, मंडलीय मंत्री ओम प्रकाश शुक्ला, नरेंद्र परमार, पवन शर्मा, सुशील शर्मा, डॉ. अनंत वाजपेयी, जयपाल सिंह, पदम रावत, प्रवीन श्रीवास्तव, संजय सिंह, दीनदयाल सिसोदिया,यशवंत उपाध्याय, सहित प्रदेश के शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।
- ‘कानूनी पेशा कमजोर दिल वालों के लिए नहीं’: बेंगलुरु में चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने युवा वकीलों को दिया सफलता का मूलमंत्र - October 17, 2026
- यूपी चुनाव 2027: भाजपा में टिकट वितरण को लेकर मंथन तेज; 124 विधायकों की रिपोर्ट पर चर्चा और नए चेहरों को लेकर उठी अटकलें - October 17, 2026
- एसआईआर पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भारत की कड़ी आपत्ति; विदेश मंत्रालय ने कहा— चुनावी प्रक्रियाओं में दखल किसी भी सूरत में मंजूर नहीं - October 17, 2026