Sex Racket in Agra। एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार बेधड़क चल रहा था। गेस्ट हाउस से पुलिस ने तीन महिलाएं और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके पर आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली है। वहीं गेस्ट हाउस संचालक पुलिस के आने से पूर्व ही फरार हो गया। रेड पड़ने के बाद यहां हड़कंप मचा हुआ है।
- पूरा मामला आगरा के थाना ताजगंज का है। ताजनगरी फेज टू में चित्रांश गेस्ट हाउस है। गेस्ट हाउस में ग्राउंडफ्लोर पर कैफे चलता है। जबकि फर्स्ट फ्लोर पर गेस्ट हाउस बना हुआ है। गेस्ट हाउस पर्यटन थाने के बराबर में बना हुआ है। पुलिस को सूचना मिलने पर सोमवार दोपहर पुलिस ने गेस्ट हाउस पर छापा मारा। पुलिस गेस्ट हाउस के छत पर पहुंच गई।

पुलिस ने तीन महिलाओं और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गेस्ट हाउस के कमरों में आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिलीं। पकड़े गए युवकों में मोती कटरा का राजू वर्मा, लोहामंडी नौबस्ता का सुशील और गौरव है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गेस्ट हाउस में पकड़ी गईं तीनों महिलाएं शादीशुदा हैं। जिनमें दो महिलाएं रामबाग और एक बालूगंज क्षेत्र की रहने वाली है।

Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026