हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में सात साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मासूम बच्ची के रेप किया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीओ श्यामवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात आरोपी बच्ची को बहला फुसलाकर पड़ोसी के घर की छत पर ले गया और उसके साथ रेप किया। हालंकि जब स्थानीय लोग उसकी चीख सुनकर वहां पहुंचे तो बच्ची गंभीर हालत में पड़ी मिली।
तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुक था। आनन फानन में बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंकदराराऊ ले जाया गया। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
-साभार सहित
- आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित: लगातार चौथी बार राकेश बंसल बने अध्यक्ष, आलोक जैन महामंत्री और रूपेश जुनेजा को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी - August 17, 2026
- आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित: लगातार चौथी बार राकेश बंसल बने अध्यक्ष, आलोक जैन महामंत्री और रूपेश जुनेजा को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी - August 17, 2026
- आगरा के प्राचीन सीताराम मंदिर में गूंजा सहस्त्र घट अभिषेक का नाद: नर्मदेश्वर महादेव के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, फूल बंगला श्रृंगार ने मोहा मन - August 17, 2026