कैमूर (बिहार)। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से महज 48 घंटे पहले प्रचार का शोर तो थम गया, लेकिन नेताओं की गतिविधियां अब भी जारी हैं। कैमूर जिले से एक विवादास्पद मामला सामने आया है, जहां उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक पूजा पाल को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में घूमते हुए देखा गया। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राजद (RJD) कार्यकर्ता उनसे सवाल-जवाब करते दिख रहे हैं।
पैसे बांटने और मोबाइल छीनने का आरोप
वायरल वीडियो में पूजा पाल पर मतदाताओं को पैसे बांटने और प्रलोभन देने का आरोप लगाया गया है। स्थानीय राजद कार्यकर्ताओं का दावा है कि जब उन्होंने इस गतिविधि का विरोध किया, तो पूजा पाल ने उनका मोबाइल छीनने की कोशिश भी की। वीडियो में पूजा पाल अपने गनर और कुछ सहयोगियों के साथ नजर आ रही हैं। जब उनसे पूछा गया कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद वह इलाके में क्यों घूम रही हैं, तो उन्होंने जवाब दिया — “हम तो बस जा रहे हैं।”
राजद का हमला — “चुनाव आयोग मर गया है”
इस मामले को लेकर राजद ने चुनाव आयोग और प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा — “चुनाव आयोग मर गया है। यूपी की BJP MLA पूजा पाल चुनाव आयोग को बिहार की मिट्टी में दफ़ना रही है।”
राजद नेताओं का आरोप है कि प्रशासन इस पूरे प्रकरण में मौन साधे बैठा है, जबकि वीडियो में सब कुछ साफ दिखाई दे रहा है।
कैमूर में चार सीटों पर मतदान, NDA के लिए चुनौती
कैमूर जिले की चार विधानसभा सीटें — मोहनिया, भभुआ, चैनपुर और रामगढ़ — इस चरण में मतदान के लिए जा रही हैं। मंगलवार सुबह से ही इन सीटों पर वोटरों की लंबी कतारें देखी गईं।
गौरतलब है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को कैमूर में भारी झटका लगा था। राजद ने मोहनिया, भभुआ और रामगढ़ पर जीत दर्ज की थी, जबकि चैनपुर सीट बसपा के खाते में गई थी। इस बार भी कैमूर का चुनावी मैदान बेहद दिलचस्प और तनावपूर्ण माना जा रहा है।
(रिपोर्ट: संवाददाता)
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026