नई दिल्ली। बीते कारोबारी सत्र बुधवार को मामूली बढ़त के साथ खुलने के बाद आज गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत जोरदार बढ़त के साथ हुई, लेकिन कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला 1046 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 51,496 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 332 अंक फिसलकर साल के निचले स्तर 17,360 पर बंद हुआ।
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार ने जोरदार बढ़त लेते हुए कारोबार की शुरुआत की, लेकिन ये तेजी ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में दोनों इंसेक्स लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला 1046 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 51,496 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 332 अंक फिसलकर साल के निचले स्तर 15,360 पर बंद हुआ।
निफ्टी गुरुवार को 15,344 के निचले स्तर तक फिसल गया था। इस गिरावट के कारण निवेशकों को पांच लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का घाटा हुआ है। इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 506 अंक या 0.96 फीसदी बढ़कर 53,048 के स्तर पर, जबकि एनएसई का निफ्टी 142 अंक या 0.91 फीसदी बढ़त के साथ 15,835 के स्तर पर खुला था। बाजार खुलते समय लगभग 1437 शेयरों में तेजी और 250 शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी।
-एजेंसी
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026