स्मार्टफ़ोन बनाने वाली जानीमानी कंपनी सैमसंग ने ‘मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति’ के मद्देनज़र रूस में अपने फ़ोन और चिप्स की बिक्री रोक दी है.
कंपनी ने कहा है कि वो “इस जटिल स्थिति पर नज़र बनाए रखेगें और उसके बाद ही कोई फ़ैसला लेंगे.”
दक्षिण कोरिया का सैमसंग रूस में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफ़ोन ब्रांड है. इसके बाद सबसे अधिक बिक्री चीन के शाओमी और अमेरिका के एपल के स्मार्टफ़ोन की होती है.
कंपनी ने रूस में अपने सामान की बिक्री तो रोकी ही है, साथ ही कहा है कि वो यूक्रेन में जारी मानवीय राहत काम में सहयोग के लिए 60 लाख डॉलर की मदद करेगा. इसमें इलेक्ट्रोनिक्स के साथ-साथ कर्मचारियों से इकट्ठा किया गया पैसा भी शामिल होगा. इससे पहले शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट ने रूस में अपने सामान की बिक्री रोक दी थी.
हर्मीस, केरिंग और शनेल जैसे लग्ज़री सामान बनाने वाली फ्रांस की कई कंपनियों ने भी रूस में मौजूद अपनी दुकानों को बंद कर दिया है. वहीं कार्ल्सबर्ग बीयर बनाने वाली डेनमार्क की कंपनी ने भी रूस को होने वाला निर्यात रोक दिया है.
-एजेंसियां
- आगरा में चल रहे पंचम गणेश महोत्सव का 11वां दिन: रानी रंग की पोशाक और स्वर्ण मुकुट से सजे भगवान श्री वरद वल्लभा महागणपति - September 24, 2026
- डायरिया के प्रति जागरूकता की अलख जगाएंगे दवा विक्रेता: आगरा में ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम के तहत कार्यशाला में लिया गया बड़ा संकल्प - September 24, 2026
- फिरोजाबाद के जसराना में रिहायशी इलाके के पास दिखा 7 फुट लंबा मगरमच्छ: वाइल्डलाइफ एसओएस और वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू - September 24, 2026