पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ नेता रहमान मलिक का निधन हो गया है. वह 70 वर्ष के थे. बुधवार सुबह उनका निधन हुआ.
पाकिस्तान के जियो न्यूज़ की ख़बर के अनुसार वह अस्पताल में भर्ती थे और कोविड संक्रमण से जुड़ी तक़लीफ़ों से जूझ रहे थे. उनके निधन की ख़बर की उनके प्रवक्ता ने पुष्टि की है.
इससे पहले एक फ़रवरी को पीपीपी सीनेटर सहर कामरान ने बताया था कि मलिक की स्थिति बिगड़ गई है और इस वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है.
कराची विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि हासिल करने वाले मलिक ने 2008 से 2013 तक देश के गृहमंत्री के तौर पर पदभार संभाला था. उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो का क़रीबी माना जाता था.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- लखनऊ में ईद की ‘सियासी गंगा-जमुनी तहजीब’: ऐशबाग ईदगाह पर एक साथ दिखे अखिलेश यादव और अजय राय, भाजपा नेता दिनेश शर्मा और रीता बहुगुणा भी पहुंचे - March 21, 2026
- आगरा में बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह: ‘असेम्बलिंग’ नहीं ‘मैन्युफैक्चरिंग’ पर दें जोर, $100 बिलियन निर्यात का लक्ष्य - March 21, 2026
- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किसानों को बांटे सम्मान पत्र; बोले- किसान की खुशहाली ही देश की प्रगति का आधार - March 21, 2026