इटावा। यूपी के इटावा में 12 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। यह मामला थाना फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के मैनपुरी फाटक के पास आउटर का है। जहां दिल्ली से सहरसा जा रही 12554 नंबर की वैशाली एक्सप्रेस में आग लग गई। आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। पेंट्री कार के पास वाली बोगी एस 6 कोच में यह घटना हुई है, जिसमें 19 यात्री घायल हो गए। इस घटना के पीछे वजह क्या थी, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। रेलवे अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।
जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद प्रभावित हुए सभी यात्रियों को अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
बता दें कि इससे पहले बुधवार की शाम दिल्ली से दरभंगा जा रही ट्रेन की तीन बोगियों में आग लग गई थी। इनमें एक स्लीपर कोच और दो जनरल बोगियां शामिल थीं। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंची। आग पर काबू पाने के बाद जली तीनों बोगियों को ट्रेन से अलग किया गया, इसके बाद अन्य कोचों में यात्रियों को बैठाकर ट्रेन को गन्तव्य के लिए रवाना किया गया।
- आगरा में भाजपा नेता की कार पर हमला: फतेहाबाद में दबंगों ने की तोड़फोड़, साथी को पीटकर किया लहूलुहान - March 7, 2026
- उत्तर भारत में बढ़ा ‘ह्यूमिडिटी’ का टॉर्चर: दिल्ली-वाराणसी समेत कई शहरों में पसीने वाली गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड - March 7, 2026
- Agra News: गढ़ी महासिंह खेड़ा के अमित हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और हत्यारोपी गिरफ्तार, कत्ल में इस्तेमाल फावड़ा बरामद - March 7, 2026