Agra, Uttar Pradesh, India. थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुरम से एक स्कूटी कुछ ही सेकेंड्स में चोरी हो गई। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
चोरी की यह घटना पांच दिसम्बर, 2022 को पूर्वाह्न 11.02 बजे एमएमआईजी-ए- 126, शास्त्रीपुरम निवासी पवन कुमार के साथ हुई। स्कूटी नम्बर यूपी 80 ईएफ 2955 घर के बाहर खड़ी थी। उन्होंने कार बाहर निकालने के लिए स्कूटी को एक तरफ किया। फिर घर के अंदर गए। 30 सेकेंड के बाद घर से बाहर आए तो स्कूटी गायब थी। उन्होंने सीसीटीवी देखा तो पता चला कि एक युवक स्कूटी ले गया है। उसका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है।
श्री पवन कुमार ने बताया कि घटना की ई-एफआईआर कराई है, जिसका नम्बर 202200176554 है। उन्होंने एक संदिग्ध युवक का फोटो भी जारी किया है। अपील की है कि स्कूटी मिले तो मोबाइल नम्बर 9536500834 पर अवगत कराएं। सूचना देने वाले को उचित इनाम भी दिया जाएगा।
- आगरा में सीईसी के खिलाफ सपा का हल्लाबोल: कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पुलिस से तीखी झड़प, सांसद रामजीलाल सुमन हाउस अरेस्ट - October 8, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला: एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने सीनियर पर लगाया सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने का आरोप - October 8, 2026
- चुनाव में हार सामने देख चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है विपक्ष: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - October 8, 2026