उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छुट्टी की घंटी बज गई है। स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी को छुट्टी के संबंध में जानकारी दे दी गई है।
प्रदेश में अब ठंडी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार न्यूनतम तापमान गिर रहा है। वहीं, सुबह में 8 बजे तक लोगों को भीषण ठंड का अहसास हो रहा है। इसको देखते हुए सरकार की ओर से स्कूलों को बंद किए जाने के संबंध में निर्णय लिया गया है।
31 दिसंबर से 14 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान किया गया है। नए साल में 15 जनवरी से स्कूलों में कक्षाओं का आयोजन हो सकता है। हालांकि, ठंड की स्थिति को देखते हुए समीक्षा के बाद इसमें कुछ इजाफा भी हो सकता है।
- पार्षद किशन नायक का नाले में जन्मदिन का केक काटना लाया रंग, आगरा के ‘साईं केनाल’ नाले के लिए 35.30 करोड़ रुपये मंजूर - July 29, 2026
- आगरा में खौफनाक हादसा: जगनेर में पशु चराने गईं दो सगी बहनें तालाब में डूबीं, ग्रामीणों ने एक बच्चे को बचाया - July 29, 2026
- आगरा में ट्रांसपोर्ट गोदाम में भीषण अग्निकांड: सीएनजी ऑटो से भड़की आग, लाखों का माल जलकर राख - July 29, 2026