प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए सदस्यों की पहचान अब्दुल खादर पुत्तूर, अंशद बदरुद्दीन और फिरोज के तौर पर की गई है।
गिरफ्तार किए गए सदस्यों को शनिवार को विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया। एजेंसी ने तीनों लोगों पर पीएफआई कैडर को हथियार प्रशिक्षण देने और इस प्रतिबंधित संगठन से पर्याप्त धन प्राप्त करने का आरोप लगाया है।
2022 में केंद्र ने पीएफआई के आतंकवादी गतिविधियों के साथ संबंध को लेकर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के प्रावधानों के तहत प्रतिबंधित कर दिया था।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में 1.69 करोड़ रुपये के जीएसटी फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा, फर्जी दस्तावेजों से फर्म बनाकर सरकार को लगाया चूना, दो पार्टनरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - September 27, 2026
- संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ से सामने आया विक्की कौशल का खूंखार और इंटेंस लुक, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल - September 27, 2026
- पीएम मोदी के ‘मन की बात’ को लेकर राज्यसभा सांसद नवीन जैन का बयान, कहा- राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा का सशक्त माध्यम है यह कार्यक्रम - September 27, 2026