पेरिस ओलिंपिक 2024 के हॉकी टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी हो गया है। बुधवार को इंटरनेशनल ओलिंपिक काउंसिल के प्रेसिडेंट थामस बाक ने इसे जारी किया। 26 जुलाई से शुरू हो रहे गेम्स में हॉकी टूर्नामेंट 27 जुलाई से शुरू होगा और 9 अगस्त तक चलेगा।
हॉकी टूर्नामेंट में 12 पुरुष और 12 महिला टीमें हिस्सा लेंगी। भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने अभियान का आगाज 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। भारतीय महिला टीम रांची में आयोजित क्वालिफायर में गेम्स के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी है।
भारत को पूल बी में रखा
भारतीय टीम को टूर्नामेंट के पूल बी में रखा गया है। टीम इंडिया के साथ बेल्जियम, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के साथ रखा गया है। जबकि पूल ए में नीदरलैंड, स्पेन, जर्मनी, फ्रांस, ग्रेट ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका हैं।
ग्रुप स्टेज में टीमें एक-दूसरे से एक बार मुकाबला करेंगी। हर पूल से टॉप-4 टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी। पेरिस-2024 ओलिंपिक हॉकी मेडल राउंड मैच 8 अगस्त को तय किए गए हैं।
8 अगस्त को खेला जाएगा फाइनल
हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 अगस्त को खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पिछली बार ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीता था। तब भारत ने 41 साल बाद हॉकी का मेडल जीता था। भारतीय टीम ओलिंपिक गेम्स में 8 बार की चैंपियन है।
-एजेंसी
- आगरा के महाराजा सूरजमल इंटर कॉलेज जाट हाउस की सच्चाई जानकार हैरान रह जाएंगे, आंख बंद किए बैठे हैं जाट नेता - July 10, 2026
- शासन भी मेरा, प्रशासन भी मेरा…पुलिस चौकी के अंदर BJP नेत्री ने युवक को पीटा, FIR दर्ज; यूपी के सुल्तानपुर का वीडियो वायरल - July 9, 2026
- उद्घाटन से पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के सवाल पर बोले योगी सरकार के मंत्री – आप अपने आप सड़क बना लो… - July 9, 2026