नई दिल्ली। अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक आफ इंडिया एसबीआई ने अपने कस्टमर सर्विस नंबर को और आसान कर दिया है। बैंक ने चार डिजिट के 2 नए नंबर जारी किए हैं, जिन्हें याद करना बेहद आसान है। एसबीआई के ग्राहक 1800-1234 और 1800-2100 पर कॉल कर एसबीआई की सेवाएं ले सकते हैं। यह टोल फ्री नंबर हैं। इसके जरिए आप 30 से अधिक बैंकिंग सेवाओं के लाभ ले सकते हैं।
ये नंबर सातों 24 घंटे सेवा में रहेंगे। फिलहाल एसबीआई के पास हर महीने 1.5 करोड़ कॉल्स आती हैं। इनमें से 40 फीसदी कॉल्स आईवीआर के जरिए सेल्फ सर्विस का विकल्प चुनते हैं। जबकि 60 फीसदी ग्राहक एसबीआई के कस्टमर केयर अधिकारी से बात करते हैं। एसबीआई के पास कुल 3500 टेलीकॉलर प्रतिनिधि हैं और 4 अलग-अलग टोल फ्री नंबर्स के जरिए ग्राहकों को बैंक की सुविधाएं प्राप्त करने में मदद करते हैं।
एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा एसबीआई अपने ग्राहकों को अलग-अलग माध्यमों से अधिक पर्सनलाइज्ड अनुभव देना चाहता है। उन्होंने कहा कि हम देख रहे हैं जैसे-जैसे ग्राहक डिजिटल चैनल की ओर आगे बढ़ रहे हैं, ग्राहकों के एक के वर्ग का झुकाव बातचीत के लिए वॉइस चैनल की ओर अधिक बढ़ रहा है। इसलिए हमने प्रोजेक्ट ध्रुव के तहत 2021 में नया कॉन्टेक्ट सेंटर बनाने की शुरुआत की है।
बकौल खारा, हम कॉन्टेक्ट सेंटर को केवल सर्विस चैनल की तरह नहीं देख रहे बल्कि इसे बैंक एक नए सर्किल की तरह देखा जा रहा है और जो हमारे व्यावसायिक लक्ष्यों को आगे बढ़ाएगा। बैंक के अनुसार, ग्राहक इसके जरिए एटीएम कार्ड्स, चेक बुक, इमरजेंसी सर्विस व उत्पादों की जानकारी समेत अन्य कई सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे।
- आप सांसद संजय सिंह का योगी सरकार पर बड़ा हमला: जल जीवन मिशन में हजारों करोड़ के घोटाले का आरोप, ईडी की चुप्पी पर उठाए सवाल - November 21, 2026
- हापुड़ के काठीखेड़ा गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल: डीजे के बेस से बजने लगे बिरयानी के भगोने; कान बंद करने पर मजबूर हुए लोग - November 21, 2026
- देवउठनी एकादशी के साथ शुरू हुआ शादियों का सीजन: जानें 2027 तक के शुभ विवाह मुहूर्त; 13 दिसंबर से खरमास का ब्रेक, 15 जनवरी से फिर गूंजेगी शहनाई - November 21, 2026