दो जून से शुरू होने जा रही हज यात्रा को लेकर सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है. गृह मंत्रालय का कहना है कि हज यात्रा के दौरान तय किए गए नियमों और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जाएगा. यह जुर्माना लगभग दो लाख 23 हज़ार रुपये हो सकता है.
गृह मंत्रालय के मुताबिक बिना अनुमति के हज यात्रा करने को अवैध माना जाएगा और यात्रियों को उनके देश वापस भेज दिया जाएगा.
नियमों का उल्लंघन करने पर निर्धारित समय के लिए सऊदी अरब में दाखिल होने पर भी पाबंदी लगाई जाएगी.
गृह मंत्रालय का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनज़र यह कदम उठाया जा रहा है. गृह मंत्रालय ने कहा है कि बिना अनुमति के पवित्र जगहों, मक्का और सुरक्षा नियंत्रण क्षेत्रों में दाखिल होने पर पाबंदी रहेगी. यह फ़ैसला दो जून से 20 जून तक लागू रहेगा.
-एजेंसी
- मिशन 2027: पश्चिमी यूपी की 136 सीटों पर सपा का ‘PDA Plus’ फॉर्मूला, क्या गुर्जर-दलित बनाएंगे सत्ता का रास्ता? - August 26, 2026
- खेलकूद में चमके सरस्वती शिशु मंदिर के सितारे: प्रांतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बदायूं रवाना हुए जिले के होनहार छात्र-छात्राएं - August 25, 2026
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा श्री खाटू श्याम जी मंदिर, शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु - August 25, 2026