Hathras, Uttar Pradesh, India. ‘ऑपेरशन प्रहार’ के तहत जनपद में अवैध शराब के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज कोतवाली सासनी पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध देसी शराब के क्वार्टर के साथ गिरफ्तार कर करने में सफलता हासिल की है।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जायसवाल के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण तथा बिक्री पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” के नाम से अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना सासनी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये कोतवाली क्षेत्र के गांव देदामाई निवासी 1 शराब तस्कर बिन्नामी उर्फ दिगम्बर प्रताप पुत्र बादाम सिंह को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिसके कब्जे से 16 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सासनी पर सुसगंत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
शराब तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सैना थाना सासनी, उ0नि0 अवध नारायण द्विवेदी चौकी प्रभारी देदामई थाना सासनी व हेड कॉन्स्टेबल देवेन्द्र कुमार चौकी देदामई थाना सासनी जनपद हाथरस शामिल रहे।
- Bereit, echtes Geld zu gewinnen? Jetzt bei Lucky Dreams Casino in Österreich aktiv werden! - October 28, 2026
- Smiling Joker Slot – Growing and Fixed Prize Features for Canada - October 28, 2026
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026