फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो ड्यूटर्ट की बड़ी बेटी ने देश के उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली है. सारा ड्यूटर्ट ने डवाव शहर में एक समारोह के दौरान फिलीपींस को एकजुट रखने की शपथ ली.
44 साल की सारा ड्यूटर्ट ने एक दशक पहले अपने पिता के बाद डवाव शहर के मेयर की ज़िम्मेदारी संभाल ली थी और इस तरह राजनीति में कदम रखा था.
राष्ट्रपति रोड्रिगो ड्यूटर्ट का कार्यकाल भी ख़त्म होने वाला है. फिलीपींस में राष्ट्रपति का कार्यकाल छह साल के लिए होता है और रोड्रिगो 2016 में राष्ट्रपति बने थे. उनकी जगह फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर राष्ट्रपति बनेंगे.
फिलीपींस में मई में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए थे.
सारा ड्यूटर्ट ने कहा, ”आने वाले दिन चुनौतियों भरे हो सकते हैं जो हमसे एक राष्ट्र के तौर पर और ज़्यादा एकजुट होने की मांग करते हैं.”
उपराष्ट्रपति के तौर पर सारा ड्यूटर्ट का कार्यकाल 30 जून से शुरू होगा.
-एजेंसियां
- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं…राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, छात्रों के समर्थन में उठाई तीन प्रमुख मांगें - July 22, 2026
- आगरा से दुबई तक फैला साइबर सिंडिकेट बेनकाब: फर्जी CSC के जरिए 50 करोड़ की ठगी, पुलिस ने दबोचे दो शातिर - July 22, 2026
- पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: पंजाबी सभा आगरा महानगर ने शुरू किया वृहद वृक्षारोपण अभियान, शहर भर में लगाए जाएंगे छायादार व औषधीय पौधे - July 22, 2026