Sanjeev Jeeva Case: उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की पोल खूल गई। कोर्ट परिसर में घुसे शूटरों ने कुख्यात बदमाश संजीव जीवा को गोलियों से छलनी कर दिया। इस वारदात के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशाना लग गया। कोर्ट परिसर में हुई वारदात के बाद हड़कंप मच गया।
सुरक्षा व्यवस्था में हुई लापरवाही पर बड़ी संख्या में वकील सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। वहीं, पुलिस वकीलों को समझाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद भाग रहे एक आरोपी को पकड़ लिया है और उसे पुलिस को सौंप दिया है। शुरूआती में सामने आया कि पकड़ा गया आरोपी जौनपुर का है। वहीं, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
वकील के ड्रेस में आए थे हमलावर
बताया जा रहा है कि, संजीव जीवा को गोली मारने वाले वकील की भेष में आए थे। बताया जा रहा है कि, कोर्ट रूम के भीतर जीवा को 5 गोली मारी गई। इस गोलीकांड में एक लड़की समेत 2 और लोगों को गोली लगी है। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में घायल लड़की की स्थिति गंभीर है।
दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे थे दर्ज
बता दें कि, संजीव जीवा कुख्यात बदमाश था और माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी था। संजीव जीवा अपहरण, हत्या और फिरौती वसूलता था। जीवा पर हत्या और फिरौती के दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। कई मामलों में इसके खिलाफ गवाही देने से लोग डरते थे।
- ’माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ समाप्त’: सीएम योगी बोले— नए गोरखपुर और नए उत्तर प्रदेश का हो रहा दर्शन - September 17, 2026
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026