भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और क्रोएशिया के मेट पाविच की जोड़ी ने विम्बलडन मिश्रित युगल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। अपना आखिरी विम्बलडन खेल रही सानिया और पाविच ने डेविड वेगा हर्नांडिज और नटेला डी की जोड़ी को 6-4, 3-6, 7-6 से हराया। सानिया महिला युगल में चेक गणराज्य की लूसी राडेका के साथ पहले दौर में ही हार गई थी। 35 साल की सानिया ने इस सत्र के बाद टेनिस से विदा लेने की घोषणा पहले ही कर दी थी।
दूसरी ओर तीसरी वरीयता प्राप्त ट्यूनीशिया की ओंस जबेउर ने फ्रांस की डियाने पैरी को 6-2, 6-3 से हराकर विम्बलडन महिला सिंगल्स के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। अब उनका सामना पूर्व चैम्पियन एंजेलिक कर्बर या एलिसे मर्टेंस से होगा। जबेउर पिछले साल यहां क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। ब्रिटेन की हीथर वाटसन भी पहली बार चौथे दौर में पहुंच गई जिन्होंने स्लोवेनिया की काजा जुवान को 7-6, 6-2 से मात दी। वह 12वीं बार यहां एकल वर्ग में खेल रही है। अब उनका सामना जर्मनी की जुले नीमेइयेर से होगा।
क्वालीफायर जैक सोक विम्बलडन के तीसरे दौर में पहुंचने वाले आठवें अमेरिकी पुरूष हो गए जिन्होंने मैक्सिम क्रेसी को 6-4, 6-4, 3-6, 7-6 से मात दी। विम्बलडन में 1995 के बाद पहली बार तीसरे दौर में 32 में से आठ खिलाड़ी अमेरिकी हैं। सोक ने तीन बार युगल वर्ग में ग्रैंडस्लैम जीते हैं जिनमें से दो बार विम्बलडन में ही विजय पाई है। अब उनका सामना ऑस्ट्रेलिया के क्वालीफायर जासन कुबलेर से होगा।
फ्रांसिस टियाफो पहली बार विम्बलडन के चौथे दौर में पहुंच गए जिन्होंने कजाखस्तान के अलेक्जेंडर बुबलिक को 3-6, 7-6, 7-6, 6-4 से मात दी। अब उनका सामना युगो हुम्बर्ट या डेविड गोफिन से होगा। येलेना ओस्टापेंको भी लाटविया की इरिना कामेलिया बेगू को 3-6, 6-1, 6-1 से हराकर चौथे दौर में पहुंच गई।
-एजेंसियां
- Agra News: CCTV ने पकड़ी ‘नकल की आवाज’, मियापुर में बोल-बोलकर हल कराए जा रहे थे पेपर, एफआईआर के आदेश - February 24, 2026
- Agra News: CCTV ने पकड़ी ‘नकल की आवाज’, मियापुर में बोल-बोलकर हल कराए जा रहे थे पेपर, एफआईआर के आदेश - February 24, 2026
- सिंगापुर से गूँजा जेवर का नाम: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अगले महीने पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन - February 24, 2026