सागर वाली कव्वाली के नाम से मशहूर गायक सागर भाटिया अब पेशेवर रूप से अपनी पहचान बना रहे हैं। पिछले महीने अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा के गाने खुदाया से अपने पार्श्व गायन की शुरुआत करने वाले इस गायक ने इस महीने नॉर्थ अमेरिका में होने वाले अपने अगले दौरे की तारीखों की घोषणा की है।
अमेरिका में अपने पिछले परफॉर्मेंस से मिली सफलता और जनता की मांग पर, एक बार फिर सागर छह और लाइव शो के साथ नॉर्थ अमेरिका लौट रहे हैं। इस पर अपना उत्साह साझा करते हुए, उन्होंने कहा, “मेरे लिए लाइव परफॉर्म करना हमेशा खास होता है, लेकिन इस बार यह और भी खास है क्योंकि हमने कुछ महीने पहले ही वहां अपना शो किया था और हमें जो प्यार मिला, उसने हमें इतनी जल्दी वापस लौटने पर मजबूर कर दिया है।”
इस दौरे में सागर न्यू जर्सी (8 अगस्त), शिकागो (9 अगस्त), अटलांटा (10 अगस्त), ह्यूस्टन (16 अगस्त), डलास (17 अगस्त) और टोरंटो (18 अगस्त) में परफॉर्म करेंगे। इसके अलावा हाल ही में, उन्होंने मुंबई में भारी बारिश के दौरान एक लाइव शो किया था, फिर भी यह एक पूरी तरह से पैक शो था, दर्शकों का यह उत्साह साफ बताता है कि सागर का कव्वाली को नए अंदाज में पेश करने का तरीका नई पीढ़ी को काफी पसंद आ रहा है।\
-up18News
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026
- यशराज फिल्म्स की नई फिल्म ‘बेपरवाह’ का ऐलान: अहान पांडे और शरवरी की फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल - October 27, 2026