Agra, Uttar Pradesh, India. नटरांजलि थियेटर आर्ट्स द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव के चतुर्थ दिन सम्मान, संगीत, नृत्य और फैशन शो की धूम रही। समन्वयक बंटी ग्रोवर एवं महोत्सव संयोजक अलका सिंह ने बताया कि 25 फरवरी की सुबह शाहगंज स्थित श्री सोमनाथ धाम से हेमंत भोजवानी के संयोजन में रंग जलूस सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाहगंज गुरुद्वारा में सम्पन्न होगा, जहां प्रधान गुरु बॉबी आनंद कलाकारों को सम्मानित करेंगे ।
महिला गौरव सम्मान
रतन हीरा रिसोर्ट में 11 महिलाओं को महिला गौरव सम्मान श्रीमती राम लता गुप्त ‘करुणेश’ की स्मृति में दिया गया। डॉ. कमलेश नागर (साहित्य), रानी सरोज गौरिहार (स्वतंत्रता सेनानी), शांति नागर, डॉ मंजू गुप्ता (नारी सशक्तिकरण), प्रतिभा जिंदल (समाजसेवी), डॉ. मधु भारद्वाज (साहित्य), डॉ. हृदेश चौधरी (समाज सेवा) रीना सिंह (लोकगायक), डॉ. शशि तिवारी (कवयित्री) डॉ. मधु शर्मा (शिक्षाविद), प्रतिभा तलेगांवकर (संगीत) को सम्मानित किया गया। यह सम्मान सर्वज्ञ शेखर गुप्त,, संजय गुप्त, आदर्श नंदन गुप्त, शरद गुप्त ने प्रदान किए। ये सभी श्रीमती राम लता गुप्त ‘करुणेश के सुपुत्र हैं और सभी साहित्यकार हैं।

नवरत्न अवार्ड
वरिष्ठ रंगकर्मी दयाल प्यारी शर्मा की स्मृति में 9 नवरत्न अवार्ड दिए गए। डॉ. भानु प्रताप सिंह (साहित्य), डॉ. चित्रा राज (शिक्षा), शिवांकित दीक्षित (मॉडलिंग व अभिनय), ममता धवन ब्रह्मकुमारी (अध्यात्म), वीना अग्रवाल (समाजसेवा), वीर महेंद्र पाल (अध्यात्म), संजय तोमर (शिक्षा), सविता कालरा (समाज सेवा), विनीत बावनिया (फैशन) को सम्मानित किया गया ।

कला गौरव सम्मान
पं. केशव तलेगांवकर की स्मृति में कला गौरव सम्मान पवन आगरी (हास्य कवि), अजय सारस्वत (संगीत), सचिन शुभ शर्मा (फैशन), नमिता बाजपेई (नृत्य), मनोज कोहली (संगीत), विजय लक्ष्मी शर्मा (नृत्य), शीतल उप्पल, बुलबुल उप्पल, देवराज राजपूत आदि को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों में उपस्थित रहे महंत योगेश पुरी, डॉ.आनंद टाइटलर, डॉ.राहुल राज, जनसंदेश टाइम्स के संपादक नितेश शर्मा, दीपक कालरा, अनिल कुमार सिंह आरटीओ (प्रवर्तन), स्क्वाड्रन लीडर ए.के.सिह और मानसी चंद्रा।

ललित कला शिरोमणि सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कला गुरु डॉ संजीव किशोर गौतम ‘राजपूत’ को ललित कला शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथियों में शामिल हुए प्रमोद बंसल, आरके सिंह, चन्द्रपाल सिंह ‘चंदू’।
नृत्य प्रस्तुत किया
कार्यक्रम की श्रृंखला में सानवी गोयल ने अर्द्ध शास्त्रीय नृत्य और रायना दुबे द्वारा शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया गया। ग्वालियर से पधारी वैष्णवी शर्मा ने भरत नाट्यम में शिव स्तुति करके सभी का दिल जीत लिया। ऊर्जा गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किए गए शास्त्रीय नृत्य में भाव भंगिमा देखने लायक थी। वहां उपस्थित जनसमूह बरबस तालियां बजाने को बाध्य हो गया। वाराणसी के कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत से महफ़िल में चार चांद लगाये। संतोष सिंह, अंकित जैसवाल, अमित मिश्रा आदि ने ‘तुमको देखा तो….., ‘आज जाने की जिद….एक से बढ़कर एक, बहुत खूबसूरत है मेरा सनम, खुदा ऐसे मुखड़े बनाता है कम….. तन्हा न अपने आप को अब पाइये जनाब मेरी ग़ज़ल को साथ ले जाइये.. ने तो दर्शकों को मदहोश कर दिया ।

भारतीय परिधानों का फैशन शो
शाम के सत्र में आईआईएफटी के निदेशक विनीत बवानियां के निर्देशन में शानदार भारतीय परिधानों से सजा हुआ फैशन शो हुआ, जिसमें प्रिंस, प्रिंसेज, मिस्टर एंड मिसेज ताज के टाइटल दिये गये। मुख्य आकर्षण रहे बॉलीवुड अभिनेत्री शिवांकिता दीक्षित, बॉलीवुड कोरियोग्राफर धनंजय कुकरेती, शुभी भटनागर, मिस देहरादून सुमन जोशी और टोनी फास्टर।
श्रुति सिन्हा ने किया सरस संचालन
कार्यक्रम का सरस संचालन किया श्रुति सिन्हा ने। कार्यक्रम में व्यवस्था संभाली लालाराम तैनगुरिया, रितु गोयल, पारुल भारद्वाज, ममता पचौरी, सोमा सिंह, आशीष लवानियां, टोनी ओबराय, राखी अग्रवाल, अरुण कुमार सिंह और कौशिक ने।

- Live Dealer Games and Instant Payouts on LuckyHills Casino for Canada - July 24, 2026
- Spinstein Casino Betalingsmetoder og Bonusvilkår i Danmark - July 24, 2026
- Financial Choices and Solutions at Reelson Casino for UK - July 23, 2026