शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जिले में पहुंची साध्वी प्राची गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का डीएनए खराब है। नेहरू खानदान के डीएनए की हर हाल में जांच होनी चाहिए। ये लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग हैं।
वहीं साध्वी प्राचीर ने तौकीर रजा के बयानों को लेकर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तौकीर रजा की भाषा हिंदुस्तानी नहीं है। तौकीर रजा जैसे लोग हिंदुस्तान में गृह युद्ध कराना चाहते हैं।वो भूल गए हैं कि उत्तर प्रदेश में योगी बैठे हैं। मुसलमानों की बढ़ती जनसंख्या भारत के लिए चिंता का विषय है।
साध्वी प्राची ने आगे कहा कि राहुल गांधी की बुद्धि पर अफसोस होता है। उनको मोदी और भाजपा से विरोध हो सकता है, लेकिन वो तो हिंदुस्तान के विरोध में खड़े हो गए। आखिर ये हिंदुस्तान में करना क्या चाहते हैं? बाइचांस वाले हिंदू लोग, टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले लोगों का जब तक डीएनए टेस्ट नहीं होगा तब तक बात नहीं बनेगी।
साभार सहित
- कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आगरा इकाई का विस्तार: नरेंद्र तनेजा बने चेयरमैन और कुलदीप सिंह कोहली संयुक्त महासचिव मनोनीत - August 18, 2026
- प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण ही श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश: कमला नगर में परमहंस स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से बही श्रीमद्भागवत की अमृतधारा - August 18, 2026
- 25 वर्षों से रिश्तों की अटूट डोर बन रहा ‘माधवी बेटियों का मायका’: आगरा में आयोजित अनूठे उत्सव में झूम उठीं बेटियां - August 18, 2026