महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के लिए आज सबसे अधिक खुशी का दिन होगा। उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने उनकी राह पर चलते हुए क्रिकेट खेलना शुरू किया और आज गोवा के लिए अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का आगाज किया। वह गोवा क्रिकेट असोसिएशन अकैडमी ग्राउंड, पोरवोरिम स्टेडियम में राजस्थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2022-23 के एलिट ग्रुप-सी के एक मुकाबले खेल रहे हैं।
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने दी है ट्रेनिंग
पिता की टीम मुंबई को अलविदा कहकर गोवा से जुड़ने वाले अर्जुन हाल ही में युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से ट्रेनिंग लेते दिखाई दिए थे। इसके बाद माना जा रहा था कि वह जल्द ही गोवा के लिए डेब्यू कर सकते हैं। दरअसल, भारत के सबसे बड़े ऑलराउंडर युवी को क्रिकेट का युवराज बनाने का श्रेय उनके पिता को जाता है। वह काफी कड़े ट्रेनर रहे हैं। उन्होंने युवराज सिंह को क्रिकेटर बनाने के लिए सबकुछ दांव पर लगा दिया था।
पिता की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं अर्जुन
दूसरी ओर 23 वर्ष के अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। कई मर्तबा उन्होंने अपनी बॉलिंग से दिग्गजों को हैरान भी किया है। पिछले दो सीजन से वह मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, उन्हें अभी भी अपने पहले मुकाबले का इंतजार है। सचिन तेंदुलकर इंडियन प्रीमियर लीग में सिर्फ मुंबई इंडियंस की ओर से खेले और बाद में इस टीम के मेंटॉर-आइकन भी बने।
अर्जुन के प्रदर्शन पर हर किसी की निगाहें
अब जब अर्जुन को डेब्यू का मौका मिला है तो हर किसी की निगाहें उनके प्रदर्शन है। इससे पहले वह लंबे समय तक टीम इंडिया, मुंबई इंडियंस और इंग्लैंड टीम की ट्रेनिंग का हिस्सा भी रहे हैं। उनकी गेंद पर वनडे वर्ल्ड कप 2019 से पहले जॉनी बेयरस्टो चोटिल भी हो गए थे।
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026