Agra (Uttar pradesh, India)। प्राकृतिक संसाधनों को बचाने, उनके संरक्षण व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि और हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 30 अगस्त को प्रकृति वंदन का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनभागवत व ब्रज के विरक्त संत पद्मश्री रमेश बाबाजी का ऑनलाइन मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
पेड़ पौधों की रक्षा करें
इस प्रकृति वंदना कार्यक्रम से ब्रजप्रांत के नागरिकों को जोड़ने के लिए रविवार को कमला नगर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम के सह संयोजक राकेश गर्ग ने बताया कि मनुष्य दैनिक जीवन में पेड़ पौधों की रक्षा करे। पर्यावरण संरक्षण के प्रति श्रद्धा व सम्मान संवर्धन के लिए यह प्रतीकात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

एक घंटा का कार्यक्रम
विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी ने बताया कि विभिन्न पर्यावरण प्रेमी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ-साथ संघ के स्वयंसेवक भी सपरिवार सहित शामिल होंगे। इसके तहत घर के निकट लगे पेड़ या गमले में लगे पौधों की पूजा की जाएगी। प्रकृति वंदना कार्यक्रम में सभी नागरिक 30 अगस्त प्रातः 10 से 10.30 बजे तक पूजन होगा। 10.30 से 11 बजे तक उद्बोधन होगा। कार्यक्रम में सहभागी होने से पूर्व इस लिंक https://sankalp.paryavaransanrakshan.org/ पर पंजीकरण कराना होगा।
क्या करना है
सुरेन्द्र गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सभी को कार्यक्रम अपने घर पर करना है। वंदन सामग्री तैयार रखें- वृक्ष अथवा पौधे का गमला, पूजन सामग्री, जल का लोटा, कुमकुम, चावल, कलावा रोली, दीपक, बत्ती, घी, माचिस और प्रसाद। पौधे या वृक्ष का ध्यान कर तीन बार ओंकार मंत्र का जाप करें। पौधे को तिलक लगाएं और अक्षत चढ़ाएं। रक्षा सूत्र बांधें। जल चढ़ाएं। दीपक जलाकर वृक्ष की आरती करें। वृक्ष की पांच बार परिक्रमा करें। बैठक में विभाग प्रचारक धर्मेंद्र, समाजसेवी पूरन डाबर, पर्यावरण गतिविधि के विभाग संयोजक प्रदीप मंगल, सुरेंद्र गुप्ता एडवोकेट, संजय गोयल आदि उपस्थित रहे।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026