मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के बयान का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने समर्थन किया है। हमें इसे आचरण में लाना चाहिए। यह हिंदू एकता और लोक कल्याण के लिए जरूरी है। मथुरा में आरएसएस की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद शनिवार का ओयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने ये बातें कहीं।
दत्तात्रेय होसबाले ने इस दौरान कहा, पिछले साल से इस बार आरएसएस की शाखाएं ज्यादा बढ़ी हैं। पूरे देश में संघ की 72354 शाखाएं चल रही हैं। मौजूदा समय में हमे एकता बनाए रखनी है। कई जगह धर्मांतरण हो रहे हैं। गणेश पूजा और दुर्गा पूजा के समय हमले हुए। इन मामलों में अपनी रक्षा भी करना चाहिए और एकता भी बनाए रखनी चाहिए जिससे शांति बनी रहे।
सीएम योगी वाले बयान पर जहां देशभर में राजनीति गरमाई हुई है तो वहीं आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा, “हिंदू समाज एकता से नहीं रहेगा तो इतिहास क्या कहता है… अगर हम जाति समाज, क्षेत्र का भेद करेंगे तो कटेंगे ही. हिंदू समाज की एकता संघ के जीवन व्रत में है. हिंदू एकता को तोड़ने के लिए कई शक्तियां काम करती हैं, इसलिए हम हिंदू एकता चाहते हैं.”
आरएसएस के सरकार्यवाह ने कहा, “हम चाहते है बांग्लादेश से हिन्दू पलायन न करे, लेकिन उनकी रक्षा होनी चाहिए. उन्हें सम्मान से जीने के लिए व्यवस्था होनी चाहिए. दुनिया में कहीं भी हिंदू समाज को कोई कष्ट होता है तो वो भारत की तरफ देखता है.
दत्तात्रेय होसबाले ने कहा, “वायनाड के लैंडस्लाइड के दौरान संघ के 1000 कार्यकर्ताओं ने हिंदू और मुस्लिम परिवारों के लिए समान रूप से सेवा कार्य किया. मुस्लिमों के अंतिम संस्कार में परिवारों की सहायता की.” उन्होंने बताया कि इस बैठक में समाज की चुनौतियों का सामना करने के लिए विचार किया गया है.
संघ की बैठक की शुरुआत में शुक्रवार (25 अक्टूबर 2024) प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा समेत अन्य प्रमुख दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. संघ की इस बैठक में जम्मू-कश्मीर से केरल तक और पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर आदि सीमांत प्रांतों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया.
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026