जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आज आतंकियों ने सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर हमला कर दिया. एक महीने से भी कम समय में इस क्षेत्र में सेना पर यह दूसरा आतंकी हमला है. रिपोर्टों में कहा गया है कि जिस क्षेत्र में घात लगाकर हमला किया गया, वहां अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि मौके पर गोलीबारी जारी है.
सूत्रों ने बताया कि पुंछ सुरनकोट इलाके में डेरा की गली, जिसे डीओजी के नाम से भी जाना जाता है, में सेना के ट्रक पर घात लगाकर हमला किया गया.
पिछले महीने राजौरी के कालाकोट में सेना और उसके विशेष बलों की ओर से आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू करने के बाद कार्रवाई में दो कैप्टन सहित सैनिकों की मौत हुई थी.
यह क्षेत्र पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादियों का गढ़ और सेना पर बड़े हमलों का केंद्र बन गया है.
इस साल अप्रैल और मई में राजौरी-पुंछ क्षेत्र में दोहरे हमलों में 10 सैनिक मारे गए थे. साल 2003 से 2021 के बीच यह क्षेत्र काफी हद तक आतंकवाद से मुक्त हो गया था, लेकिन इसके बाद से लगातार मुठभेड़ होने लगीं. पिछले दो सालों में क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान 35 से अधिक सैनिक मारे गए हैं.
-एजेंसी
- ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित धान से भरे ट्रक ने श्रद्धालुओं और दुकानों को कुचला, 14 की मौत और 29 घायल - October 18, 2026
- दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करेगी कांग्रेस: 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक मिली इजाजत, CEC के इस्तीफे और SIR को लेकर होगा हल्लाबोल - October 18, 2026
- कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़; 17 श्रद्धालुओं की मौत और 40 से अधिक घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख - October 17, 2026