आरएसएस ने वेबिनार के माध्यम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव
मंच पर संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार व द्वितीय सरसंघचालक गुरुजी के चित्र
2712 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश पहनकर वेबिनार में भाग लिया
Agra, Uttar Pradesh, India. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रान्त के तत्वावधान में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव मनाया गया। इस मौके पर संघ के अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक ने शिवाजी के जीवन संघर्ष एवं उनकी नेतृत्व क्षमता पर प्रकाश डाला। शिवाजी की कार्य कुशलता, कुशाग्र बुद्धि, देश भक्ति, कठोर परिश्रम, त्याग और राज्य संचालन के बारे में नई जानकारी दी।
उन्होंने शिवाजी की राज्य व्यवस्था, कम धन पर कुशल नीति, युद्ध जीतने की रणनीति के बारे में बताया। कहा कि शिवाजी की राष्ट्रीय दृष्टि प्रखर थी। शिवाजी दूध की तरह साफ व सूरज की तरह चमकीले सितारे थे। यदि शिवाजी 5 – 6 वर्ष और जीवित होते तो भारत आने में अंग्रेज सफल नहीं होते। शिवाजी हम सबके लिए सदैव प्रेरणा के पुंज रहेंगे।

संघ के प्रान्त संघचालक राजपाल ने शिवाजी के चित्र पर पुष्पार्चन किया। सभी स्वयंसेवक गणवेश में रहे। कोरोना नियमों का पूर्ण पालन किया गया। बौद्धिक से पूर्व गणगीत व एकाकी गीत प्रस्तुति हुई। घोष की ध्वनि के साथ ध्वजारोहरण हुआ। मंच पर संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार व द्वितीय सरसंघचालक गुरुजी के चित्र थे।
आगरा विभाग के प्रचार प्रमुख मन मोहन निरंकारी ने बताया कि 2712 स्वयंसेवकों ने अपने घर में ही पूर्ण गणवेश पहनकर वेबिनार में भाग लिया। बौद्धिक कार्यक्रम में प्रान्त कार्यवाह प्रमोद शर्मा, प्रान्त प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला, सह प्रान्त प्रचारक धर्मेंद्र, प्रान्त प्रचार प्रमुख केशवदेव शर्मा, प्रान्त सम्पर्क प्रमुख प्रमोद चौहान, प्रान्त सेवा प्रमुख श्याम, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुलश्रेष्ठ, विभाग संघचालक भवेंद्र शर्मा, विभाग सह संघचालक विजय गोयल, विभाग कार्यवाह पंकज खंडेलवाल, रमेश चौहान, संजय मगन, शशिकांत, क्षेत्र कार्यवाह, सूर्यप्रकाश टोंक क्षेत्र संघचालक, राजकुमार सहित अनेक कार्यकर्ता वेबिनार से जुड़े।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026