नई दिल्ली। रेलवे की RRB NTPC परीक्षा के नतीजों को लेकर अभ्यर्थियों की नाराजगी को लेकर रेल मंत्रालय द्वारा छात्रों से उनकी समस्याओं को जानने के साथ उनके सुझाव भी मांगे हैं। इसके लिए बकायदा छात्रों के लिए एक ईमेल आईडी जारी की गई है, जिसके जरिये वह अपनी बात रेलवे की हाईपावर कमेटी के समक्ष रख पाएंगे।
क्या है रेल मंत्रालय का फैसला-
दरअसल 14-15 जनवरी 2022 को भारतीय रेल (Indian Railways) के अलग-अलग रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा जारी गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) की केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना सीईएन 01/2019 के प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के परिणामों के संबंध में उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई चिंताओं और शंकाओं को देखने के लिए एक उच्च शक्ति समिति का गठन किया गया है।
यह समिति उम्मीदवारों द्वारा उठाए गए निम्नलिखित मुद्दों पर विचार करेगी और सिफारिशें देगी:
1. सीईएन 01/2019 (एनटीपीसी) के प्रथम चरण सीबीटी के परिणाम और मौजूदा शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को प्रभावित किए बिना दूसरे चरण सीबीटी के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए उपयोग की जाने वाली कार्यप्रणाली
2. सीईएन आरआरसी 01/2019 में द्वितीय चरण सीबीटी का परिचय
रेलवे द्वारा उम्मीदवारों की चिंताओं और सुझावों को समिति के पास दर्ज कराने के लिए निम्नलिखित ईमेल आईडी बनाई गई है: rrbcommittee@railnet.gov.in
इसके साथ ही रेल मंत्रालय ने आरआरबी के सभी अध्यक्षों को भी अपने मौजूदा चैनलों के माध्यम से उम्मीदवारों की शिकायतों को प्राप्त करने, इन शिकायतों को संकलित करने और समिति को भेजने का निर्देश दिया है।
उम्मीदवारों को अपनी चिंताओं को प्रस्तुत करने के लिए 16.02.2022 तक तीन सप्ताह का समय दिया गया है और समिति इन चिंताओं की जांच करने के बाद 04.03.2022 तक अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करेगी। तब तक 15 फरवरी 2022 से शुरू होने वाले सीईएन 01/2019 (एनटीपीसी) के दूसरे चरण सीबीटी और 23 फरवरी से शुरू होने वाले सीईएन आरआरसी 01/2019 के प्रथम चरण सीबीटी को स्थगित कर दिया गया है।
– एजेंसी
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026