Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. रोटरी क्लब ऑफ आगरा मिड टाउन ने निःशुल्क आरोग्यं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर श्री बाबूलाल गोयल सरस्वती शिशु मंदिर में लगाया। शुभारंभ क्लब के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर दीप मंत्र एवं राष्ट्रगान से किया।
कक्षा तीन से लेकर कक्षा 8 तक 270 से अधिक छात्र-छात्राओं का परीक्षण किया गया। लंबाई, वजन, खून की जांच, आंखों की जांच, दांतों की जांच , डॉक्टर निखिल गुप्ता, डॉ, समृद्धि नागपाल, डॉक्टर आकांक्षा गुप्ता, डॉक्टर चित्रांशु वार्ष्णेय की देखरेख में की गई। डॉ निखिल गुप्त ने बच्चों को स्वस्थ रहने के तौर तरीके बताए। रोटेरियन डॉक्टर संदीप अग्रवाल ने डॉक्टर की टीम तैयार करने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

रवि अग्रवाल ने कक्षा तीन से लेकर कक्षा 8 तक 272 बच्चों को एक-एक बुक उपलब्ध कराई। डॉक्टर एवं स्कूल स्टाफ को एक-एक डायरी देकर सम्मानित किया।
सुरेंद्र शर्मा जी ने सभी का आभार प्रकट किया। रोटरी क्लब ऑफ आगरा मिड टाउन के पदाधिकारी विशेष रूप से क्लब ट्रेनर रोटेरियन सुरेंद्र शर्मा, क्लब के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन रवि अग्रवाल, डायरेक्टर रोटेरियन दीपक प्रहलाद अग्रवाल, क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन दाऊ दयाल गुप्ता, क्लब के सहसचिव रोटेरियन अतुल पांडे, रोटेरियन अजीत सिंह अरोड़ा उपस्थित रहे।

श्री बाबूलाल गोयल सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अमर सिंह राठौड़, श्रीमती शिखा अग्निहोत्री व स्कूल के अन्य टीचर एवं स्टाफ ने इस शिविर को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया।
पढ़ने योग्य पुस्तक
अयोध्याः 6 दिसम्बर 1992 से 22 जनवरी, 2024 तक Ayodhya From December 6, 1992, to January 22, 2024
- निजी अस्पतालों ने मोड़ा मुंह, आगरा के SNMC ने बचाई मासूम की जिंदगी: बच्ची की पीठ से सफल सर्जरी कर हटाई ‘फाइब्रोलाइपोमा’ गांठ - November 4, 2026
- आगरा के खंदौली में बंद मकान पर चोरों का धावा: दशहरे पर हुआ था गृह प्रवेश, लाखों के सोने-चांदी के जेवर, बैटरियां व सिलेंडर पार - November 4, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया और शातिर जाल: बिजली मीटर अपडेट कराने के बहाने महिला के खाते से पार किए 5.48 लाख रुपये; पति को वीडियो कॉल कर दिया झांसा - November 4, 2026