मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला केंद्रीय बजट 2024 केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर दिया है। इस बजट प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुखी आम बजट 2024-25, 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और अमृतकाल के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला है।
उन्होंने कहा कि आम बजट 2024-25 ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज है। इसमें अंत्योदय की पावन भावना, विकास की असीम संभावना और नवोन्मेष की नव-दृष्टि है। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि इस बजट में गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान समेत समाज के सभी तबकों के समग्र विकास का संकल्प, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दृष्टि और वंचित को वंचना से मुक्त कराने का रोडमैप है।
श्री योगी ने कहा कि मध्यम वर्ग को बड़ी राहत प्रदान करते हुए प्रत्यक्ष कर प्रणाली के संबंध में नए प्राविधानों की घोषणा स्वागत योग्य है। ‘नए भारत’ को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी और विश्व का ग्रोथ इंजन बनाने का मार्ग प्रशस्त करते इस लोक-कल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से आभार एवं केंद्रीय वित्त मंत्री का हार्दिक अभिनंदन।
-compiled by up18News
- आगरा कॉलेज में स्ववित्तपोषित शिक्षकों का फूटा गुस्सा: 20 साल के शोषण के खिलाफ लगातार तीसरे दिन काली पट्टी बांधकर जताया विरोध - November 5, 2026
- आगरा दीवानी लाठीचार्ज कांड के 25 साल बाद फिर खुलेंगी फाइलें: DGP मुख्यालय के पत्र पर कमिश्नरेट पुलिस ने शुरू की RTI पर कार्रवाई - November 5, 2026
- आगरा के धाकरान नजूल भूमि फर्जीवाड़े में बड़ी कार्रवाई: ओबीपीएएस पोर्टल पर फर्जी लेटर अपलोड कर पास कराया व्यावसायिक नक्शा, 4 पर FIR - November 5, 2026