इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से मुंबई इंडियंस बदलाव के दौर से गुजर रही है। टीम ने आगामी सीजन से पहले अपने चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया। रोहित की जगह मुंबई ने हार्दिक पंड्या को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है।
फ्रेंचाइजी के इस फैसले से फैंस में घोर निराशा है। इस कारण टीम को बड़े पैमाने पर आलोचना झेलनी पड़ी है। ऐसे में अब टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने एक पॉडकास्ट में बताया कि रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान क्यों बनाया गया, लेकिन बाउचर के इस पॉडकास्ट वीडियो पर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह का एक ऐसा कमेंट आया, जिससे यह तो साबित हो गया कि कप्तानी में बदलाव सामान्य तरीके से नहीं हुआ था।
बाउचर पॉडकास्ट में यह कह रहे हैं कि हार्दिक को कप्तान बनाना एक ‘क्रिकेट से जुड़ा फैसला’ था और लोगों को इससे ‘भावुक’ नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हार्दिक को नया कप्तान बनाना मुंबई इंडियंस के लिए बदलाव का एक हिस्सा है।
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से एक क्रिकेट संबंधी फैसला था। हमने हार्दिक को वापस लाने का मौका देखा। यह हमारे लिए बदलाव का दौर है। बहुत से लोग भारत में भावुक हो जाते हैं, लेकिन आपको खेल और भावनाओं को एक दूसरे से अलग रखना होगा।’
उन्होंने कहा, ‘वह एक मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी है। वह दूसरी फ्रेंचाइजी में गया, पहले साल में खिताब जीता, और दूसरे साल में उपविजेता रहा। इसलिए स्पष्ट रूप से उसके नेतृत्व कौशल भी काफी अच्छे हैं।’
मार्क बाउचर के इस वीडियो पर रितिका ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इसमें बहुत सी बातें गलत हैं।’ रितिका के इस कमेंट से मुंबई इंडियंस की टीम में भूचाल मच सकता है। रोहित शर्मा मुंबई के लिए पांच बार आईपीएल खिताब जीतने वाले कप्तान हैं। वहीं उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है।
बता दें कि हार्दिक ने साल 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था और 2021 तक उनके लिए 6 सीजन वह खेले। इसके बाद वह 2022 में वह गुजरात टाइटन्स में शामिल हो गए और उन्होंने अपनी कप्तानी में पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बना दिया। सिर्फ इतना ही नहीं, दूसरे सीजन में हार्दिक रे नेतृत्व में गुजरात की टीम उपविजेता भी रही।
-एजेंसी
- आगरा के फतेहाबाद में 1.10 लाख की लूट की सूचना निकली फर्जी: बैंक जांच में खुला राज, पुलिस को गुमराह करने वाला युवक बेनकाब - September 16, 2026
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026