नई दिल्ली। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में संजय भंडारी के करीबी सीसी थंपी और सुमित चड्ढा के खिलाफ चार्जशीट दायर की है, जिसमें पहली बार रॉबर्ट वाड्रा के नाम का भी जिक्र है.
आर्म्स डीलर और भगौड़े संजय भंडारी के खिलाफ ईडी में चल रहे मामले में रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में संजय भंडारी के करीबी सीसी थंपी और सुमित चड्ढा के खिलाफ चार्जशीट दायर की है, जिसमें प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के नाम का भी जिक्र है.
बता दें कि सीसी थंपी यूएई एनआरआई हैं जबकि सुमित चड्डा यूके का नागरिक हैं. इस मामले में दोनों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
ईडी ने कोर्ट को बताया कि आरोपी सीसी थंपी और रॉबर्ट वाड्रा के बीच ना सिर्फ पैसों का लेनदेन हुआ बल्कि लंदन के 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर, संजय भंडारी के इस फ्लैट का रेनोवेशन रॉबर्ट वाड्रा के कहने पर सीसी थंपी ने करवाया और इस फ्लैट में रॉबर्ट वाड्रा कई बार रुके भी थे.
– एजेंसी
- श्री हनुमत जयंती महोत्सव: आगरा में दिखेगा उज्जैन सा नजारा, बाबा महाकाल की पालकी और 551 किलो फलों के डोले संग निकलेगी शोभायात्रा - March 30, 2026
- आगरा में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ: रिटायर्ड शिक्षक से ₹25 लाख की ठगी, ठगों ने दी आतंकियों से संबंध की धमकी - March 30, 2026
- मुगलों से किला फतह करने वाले वीरों को कब मिलेगा सम्मान? आगरा में प्रतिमा स्थापना के लिए जाट महासभा ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन - March 30, 2026