लखनऊ। नए सड़क दुर्घटना कानून के विरोध में रोडवेज की अनुबंधित और निजी वाहनों के चालक हड़ताल पर चले गए हैं। चालकों के हड़ताल के कारण यात्रियों को नए साल के पहले दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही रोडवेज परिसर में बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों की भीड़ लग गई। विभिन्न रूट पर बसों को लेकर निकलने में दोपहर 12 बजे तक बसों का संचालन नहीं हो सका।
#आगरा रोडवेज कर्मियों,प्राइवेट ट्रक एसोसिएशन की हड़ताल*
प्राइवेट ट्रक एसोसिएशन ने नए कानून का किया विरोध
विरोध के चलते रोडवेज बस अड्डे पर लगाया जाम
परिवहन निगम की बसों का संचालन भी हुआ बन्द
रोड एक्सीडेंट में 10 साल की सजा का कर रहे विरोध
बाह इलाके के रोड वेज बस अड्डे का मामला. pic.twitter.com/ayWU5OcQgv— Up18 News (@Up18N) January 1, 2024
हालांकि, दोपहर बाद कई रूटों पर एआरएम ने अनुबंधित बसों का संचालन करावाया है। दरअसल, नए कानून के विरोध में सोमवार को रोडवेज की अनुबंधित और निजी बसों के चालकों के साथ ट्रक चालकों ने भी हड़ताल की। चालकों ने विरोध प्रदर्शन कर नए कानून का विरोध किया। नए कानून में सड़क हादसा होने पर आरोपी वाहन चालक को 10 साल की सजा और पांच लाख रुपये का जुर्माने का प्राविधान है।
यात्रियों को हुई परेशानी
चालकों के हड़ताल के बाद यात्रियों को काफी असुविधा हुई। हालांकि, कई रूटों पर बसों का संचालन हुआ, जिसके कारण लोगों को काफी राहत मिली। अभी भी कई रूटों पर गाड़ियां नहीं चल पा रही हैं, जिसके कारण यात्री परेशान हैं।
Compiled: up18 News
- “गुरु ही कला की आत्मा, शिष्य उसकी अभिव्यक्ति”: आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ उत्तर प्रदेश ने ‘गुरु शिल्पी सम्मान–2026’ में कला साधना के 23 गुरुओं का किया अभिनंदन - August 4, 2026
- आठ किलो देसी घी और सवा सौ रुपये की लूट के मामले में दो आरोपी 41 साल बाद बरी, इलाहाबाद हाईकोर्ट कोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला - August 4, 2026
- आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर से टकराकर पलटा डीजल टैंकर, जिंदा जलने से चालक समेत तीन की मौत - August 4, 2026