साल 2024 के पहले दिन आज इसरो ने नए अंतरिक्ष मिशन को लॉन्च किया है. ये मिशन श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस केंद्र से आज सुबह लॉन्च किया गया. इस मिशन के ज़रिए भारत ब्लैक होल्स और सुपरनोवा जैसी सुदूर चीजों पर अध्ययन करने की कोशिश करेगा.
इसरो ने पीएसएलवी-सी 58 के ज़रिए एक्सपोसैट नाम की सैटेलाइट को अंतरिक्ष की ओर रवाना किया है. इसके साथ 10 अन्य सैटेलाइट भी अंतरिक्ष की ओर रवाना की गई हैं. पहले एक्सपोसैट को दिसंबर के आखिर में लॉन्च करने की योजना थी.
एक्सपोसैट एक्स-रे पोलेरिमीटर यानी X-ray Polarimeter Satellite.भारत का पीएसएलवी इस सैटेलाइट को 650 किलोमीटर ऊपर पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करेगा. सैटेलाइट को पांच साल तक काम करने के हिसाब से डिजाइन किया गया है.
ये एक्स-रे के अहम डेटा जुटाएगा और इससे हमें ब्रह्मांड को बेहतर तरीके समझने में मदद मिलेगी. ये वेधशाला की तरह काम करने वाले दुनिया का दूसरा सैटेलाइट होगा.
-एजेंसी
- दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: कर्नाटक भवन में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा, मुख्य न्यायाधीश ने सांसदों का आवेदन नकारा - October 12, 2026
- CM योगी की चुनौती पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले— अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी - October 12, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026