‘‘रिमझिम रिमझिम मेहा बरसे’’ सावन मेला में आनंदित ब्रज जन

NATIONAL REGIONAL RELIGION/ CULTURE

वृंदावन शोध संस्थान के सावन मेला में झूमे दर्शक

मथुरा, वृंदावन। वृन्दावन शोध संस्थान में आयोजित सावन मेला विविधताओं से भरा रहा। मेला में दीनदयाल धाम फरह से रीना सिंह के ग्रुप द्वारा सावन के गीतों का प्रस्तुतिकरण किया जिसे देख कर दर्शक झूमने लगे। वहीं विद्यालयों की छात्राओं के द्वारा कलात्मक मेंहदी लगा कर दर्शकों को आनन्दित किया। विभिन्न प्रांतों के सावन नृत्य, पेड़ों पर झूले, मनिहारिन, फूड स्टॉल तथा राखी स्टॉल आदि से मेला की रौनक देखते ही बन रही थी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद्मश्री मोहनस्वरूप भाटिया ने कहा ब्रज संस्कृति उत्सवधर्मी है। ब्रज का सावन अनूठा है। इसके अनूठेपन से साक्षात्कार को आज दुनिया लालायित रहती है। यहां गाये जाने वाले सावन गीतों की मिठास तथा मंदिर-देवालयों में सावन महोत्सव की अद्वितीय छटा बरबस लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। उन्होंने कहा वृंदावन शोध संस्थान में आयोजित सावन मेला उमंग का संचार करने वाला है।

रोटरी हेरिटेज अध्यक्ष अनूप शर्मा ने कहा संस्कृति संरक्षण में युवाओं की भागीदारी को आवश्यक बताया। इस प्रकार के मेलों से समाज में चेतना का संचार होता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।

संस्थान के निदेशक राजीव कुमार द्विवेदी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा वृंदावन शोध संस्थान ब्रज संस्कृति संरक्षण, संवर्द्धन के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। विद्यालयी छात्राओं ने नृत्य प्रतियोगिता, लोकगीत गायन प्रतियोगिता एवं मेंहदी प्रतियोगिता में सहभागिता की। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख उद्योगपति गजेन्द्र शर्मा, प्रख्यात ओडिसी नृत्यांगना डॉ. कुंजलता बेहरा, भाजपा नेत्री ममता भारद्वाज, आर.जे. विजेता चतुर्वेदी, डॉ0 नीतू गोस्वामी, अनीता भारद्वाज, डॉ0 जमुना शर्मा, सरोज शर्मा, एडवोकेट प्रतिभा शर्मा, सुधा शर्मा, गंगा देवी, मंजू शेखावत, अनारदेवी, दीपिका शर्मा, डॉ0 वर्तिका किशोर, श्रीमती सीता अग्रवाल, सीमा पौनिया, कुंजलता मिश्रा, अनन्या ठाकुर, कुसुम मिश्रा, रेनू शर्मा, मेघा शर्मा, पूर्वी शर्मा, संस्कृति शर्मा, राम पाठक, पारस, रवि कुमार, राहुल शर्मा, सौरभ कुमार, विजय सिंह सहित समस्त संस्थान कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संयोजन करते हुए डॉ. सीमा मोरवाल ने श्री महेंद्रप्रताप सिंह, अजय सक्सेना, कुलदीप अरोड़ा एंड एसोसिएट, गजेंद्र शर्मा, कपिलदेव उपाध्याय एवं श्रीरमाकांत गोस्वामी आदि प्रायोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।