वरिष्ठ आईएएस नवनीत सहगल को भारत सरकार ने प्रसार भारती का चेयरमैन बनाया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक पत्र साझा करते हुए इसकी जानकारी दी है। आज यानि शनिवार (16 मार्च) को वह पदभार ग्रहण करेंगे।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के सबसे चर्चित वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल 31 जुलाई 2023 को 35 सालों की सेवा के बाद रिटायर हो गए थे। 1988 बैच के अधिकारी नवनीत सहगल, मायावती अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कोर ग्रुप में काम कर चुके हैं। सरकार किसी की भी रही हो, लेकिन सहगल हर सरकार में प्रभावशाली रहे हैं।
साल 1963 में पंजाब के फरीदकोट में जन्में नवनीत सहगल की शुरुआती शिक्षा हरियाणा में हुई क्योंकि इनके पिता यहीं नौकरी करते थे। अंबाला से दसवीं कक्षा पास करने के बाद सहगल ने भिवानी में रहकर इंटरमीडियट परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 1982 में 19 साल की उम्र में सहगल ने बीकॉम पास किया। वह सिविल सर्विस में जाना चाहते थे लेकिन उम्र नहीं हुई थी। इसके बाद सहगल ने चार्टेड एकाउंटेंटशिप (सीए) कोर्स में दाखिला लिया।
साल 1986 में नवनीत सहगल ने सीए कोर्स पूरा कर लिया। इसके अगले साल इन्होंने कंपनी सेकेटरीशिप का कोर्स भी पूरा कर लिया। सीए करने के बाद वर्ष 1986 में सहगल ने प्रैक्टिस और साथ में सिविल सर्विसेज की तैयारी भी शुरू कर दी। बड़ी कंपनियों के कंसल्टेंट के तौर पर सहगल ने देश में कई नई फैक्ट्रियों की शुरुआत कराई।
-एजेंसी
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026