उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में धर्म परिवर्तन के खेल को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का भंडाफोड़ कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पवई थाना क्षेत्र के ढाका नरवारी गांव में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मौके से धार्मिक पुस्तकें बरामद किया है.
जानकारी के मुताबिक पवई थाना क्षेत्र के ढकवा नरवारी गांव निवासी बृजेश पांडे अपने साथियों के साथ गांव से होकर गुजर रहे थे कि इसी दौरान विजय बहादुर बिंद के घर के सामने कार्यक्रम का आयोजन कर हिंदू देवी-देवताओं को अपशब्द कहा जा रहा था. इतना ही नहीं लोगों को ईसाई धर्म के प्रति प्रेरित किया जा रहा था. मौके पर पहुंचे बृजेश पांडे ने इसका विरोध किया तो विजय बिंद के परिजन आक्रोशित हो गए और विरोध कर रहे बृजेश पांडे आदि लोगों पर हमला बोल दिया.
आरोपियों के खिलाफ पवई थाने में मुकदमा दर्ज
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया. मौके से ध्वनि विस्तारक यंत्र, हिंदू देवी-देवताओं की फोटो व धार्मिक पुस्तके बरामद किया गया है . वहीं इस मामले में एसपी ग्रामीण अरूण दीक्षित ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची चार लोगों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में पवई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. विवेचना की कार्रवाई प्रचलित है. आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी.
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026