नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 31 मार्च तक अप्लाय कर सकेंगे।
उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाकर आवेदन करना होगा। एग्जाम का आयोजन 15 से 31 मई तक किया जाएगा।
13 भाषाओं में होगा एग्जाम
सीयूईटी एग्जाम एनटीए की ओर से 13 भाषाओं में आयोजित होगा ताकि ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स इस एग्जाम में भाग लेकर यूजी लेवल के कोर्स में एडमिशन ले सकें। यह भाषाएं हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू हैं।
फीस
सामान्य : 400 रुपए और 3 विषयों तक के लिए 1000 रुपए।
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/थर्ड जेंडर : 350 रुपए और 3 विषयों तक 800 रुपए।
ऐसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर विजिट करें।
होम पेज पर एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स भरें और रजिस्ट्रेशन कर लें।
लॉग इन के माध्यम से अन्य जानकारी दर्ज करें।
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व सिग्नेचर अपलोड करें।
फीस जमा करें। फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
-एजेंसी
- यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू (H1N1) की चपेट में, घर पर चल रहा इलाज; डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले— घबराने की जरूरत नहीं - September 3, 2026
- आगरा के सुभाष बाजार में नाले पर बनी अवैध दुकानों पर नगर निगम का चला बुलडोजर: महिला की मौत के बाद बड़ी कार्यवाई - September 3, 2026
- आगरा में सुबह क्लीनिक जाने के लिए निकले दिव्यांग युवक का दोपहर में नीम के पेड़ से लटका मिला शव, शमसाबाद क्षेत्र में फैली सनसनी - September 3, 2026