लखनऊ: साल 2023 का आखिरी महीना खत्म होते-होते उत्तर भारत में शीत लहर ने एकाएक जोर पकड़ लिया है जिससे कई प्रदेशों में पारा 5 डिग्री तक लुढ़क गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, यूपी, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए घने कोहरे को लेकर रैड अलर्ट जारी किया है। वहीं, नए साल पर कई जिलों में बारिश की संभावना भी जतायी गयी है।
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी सहित 15 राज्य ठंड और घने कोहरे की चपेट में आ चुके हैं। धुंध से यातायात प्रभावित होना शुरू हो गया है। दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, यूपी और ओडिशा में कुछ जगह विजिबिलिटी जीरो हो गई है। उधर, दक्षिण भारत में 31 दिसम्बर तक बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया कि 5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
यूपी इन जिलों में घने कोहरे और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 23 दिसंबर की सुबह से ही यूपी के कई जिलों में घने से अत्यधिक कोहरे का दौर शुरू हो गया। इसके बाद मंगलवार को कानपुर, आगरा, व प्रयागराज में दृश्यता शून्य रही। वाराणसी में महज 10 मीटर, जबकि फुर्सतगंज, उरई, शाहजहांपुर व फतेहगढ़ में 20 मीटर रही। झांसी में 40 मीटर तक पहुंची दृश्यता। लखनऊ हरदोई, अलीगढ़, हमीरपुर में भी घना कोहरा रहा, यहां दृश्यता 50 मीटर रही। आगामी दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में आंशिक गिरावट आएगी, सुबह के समय घने व अत्यधिक घने कोहरे का दौर आगे भी जारी रहेगा।
जनवरी में दक्षिण यूपी में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 27 से 30 तक यूपी के कई जिलों के लिए ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें अमरोहा, आजमगढ़, बागपत, बहराइच, बलिया, बांदा, बरेली, बिजनौर, चित्रकूट, फतेहपुर, गाजीपुर, हमीरपुर, जालौन, जौनपुर और कौशांबी बारिश हो सकती है।
इसके अलावा लखीमपुरखीरी, महोबा, मऊ, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, संत रविदास नगर, सहारनपुर, शामली, वाराणसी, अलीगढ़, अंबेडकरनगर, अमेठी, औरैया, अयोध्या, बदायूं, बलरामपुर, बाराबंकी, बुलंदशहर, इटावा, फरुखाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गोंडा और हापुड़ के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।
इसके अलावा राजधानी लखनऊ, हरदोई, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुरनगर, कासगंज, रायबरेली, संभल, शाहजहांपुर, सीतापुर और उन्नाव के आस-पास के इलाकों में बारिश की संभावना है। कई जिलों में 1 और 2 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है।
-एजेंसी
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026