अलीगढ़ । यूपी के अलीगढ़ जिले के टप्पल क्षेत्र के गांव घंघोली में एक नवविवाहित जोड़े ने मुंह दिखाई में सड़क मांग ली। यह जानकर भले ही आपको हैरानी हो, लेकिन ये सच है। बता दें कि गांव घंघोली में चंद्रभान सिंह के बेटे भारत पहलवान की 10 दिसंबर को वृंदावन के पानी गांव की राधा नाम की युवती के साथ शादी हुई थी। जिसका रिसेप्शन 17 दिसंबर को हुआ। जिसमें अलीगढ़ हाथरस से एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह को भी आमंत्रित किया था, लेकिन किसी कारणवश वह नहीं पहुंच सके।
रिसेप्शन के कुछ दिन बाद यानी 24 दिसंबर को गांव में नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह पहुंचे, लेकिन नव विवाहित पति-पत्नी ने मुंह दिखाई में दक्षिण ना लेकर उनसे गांव में जर्जर हाल में पड़े 500 मीटर के रास्ते को बनवाने की मांग कर डाली, जिसको एमएलसी (MLC) ने स्वीकार कर लिया गया।
मुंह दिखाई में सड़क मांगने वाले नव विवाहित जोड़े की सकारात्मक सोच की हर तरफ तारीफ हो रही है। गांव को 500 मीटर सड़क बनवाने का वादा करने वाले भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व वर्तमान में अलीगढ़ हाथरस से एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह का ग्रामीण आभार जाता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वायदा तो बहुत से जनप्रतिनिधियों ने पहले भी किया है, लेकिन उसे पटल पर उतरने का इंतजार है। पिछले करीब 10 वर्ष से बदहाल पड़ा हुआ यह रास्ता कई बार बनवाने के लिए क्षेत्रीय सांसद, विधायक,डीएम से गुहार लगा चुके ग्रामीणों को अब तक निराशा ही मिली। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही इस रास्ते की सौगात मिलेगी।
खराब रास्ते को बनवाने की मांग
अलीगढ़ हाथरस से एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह का कहना है कि नव विवाहित जोड़े ने मुंह दिखाई में दक्षिण ना लेकर खराब रास्ते को बनवाने की मांग करना मेरे लिए चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा कि युवा जोड़े ने गांव के हित में मांग करके अपने शिक्षित और संस्कारी होने का प्रमाण दिया है। नई सत्र की पहली किस्त से मैं यह काम जल्द ही पूरा करूंगा यह मेरा नव विवाहित जोड़े से से वादा है।
-एजेंसी
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026