Etah, Uttar Pradesh, India. राष्ट्रीय ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एकेश लोधी ने संगठन का गतिमान करना शुरू कर दिया है। पहले चरण में उत्तर प्रदेश में संगठन को विस्तारित किया गया है। जल्दी ही प्रत्येक प्रदेश में पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।

मुकेश राजपूत और नीरज यादव को बनाया अध्यक्ष
एटा में जीटी रोड स्थित राष्ट्रीय ओबीसी महासभा के जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एकेश लोधी के नेतृत्व में प्रदेश के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद पर झांसी से इंजीनियर मुकेश राजपूत को नियुक्त किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी एटा के नीरज यादव को दी गई। इसके बाद हुए भव्य स्वागत में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को नीटू बहादुरपुर और ओमेंद्र सिंह आदि ने माल्यापर्ण किया। संगठन के लिए सदैव गतिशील रहने का संकल्प लिया गया।

ये रहे उपस्थित
इस मौके पर ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राजपाल सिंह वर्मा एवं लोधी योगेश राजपूत, प्रतिहार सन्दीप राजपूत ने मिठाई खिलाकर सभी पदाधिकारियों के साथ खुशी मनाई। देवेश राजपूत, नीटू यादव, राजीव यादव, ज्ञानवीर सिंह यादव, शिवप्रताप चौहान, श्यामेंद्र कुमार, महाराज सिंह, मनीष, रामखिलाड़ी, राम सिंह कश्यप, वीरेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026